scriptBhilai-3 कांग्रेस से 10 और भाजपा के 9 दावेदार चुनाव मैदान से हटे, बी फार्म में दो का नाम बदला | 10 from Congress, 9 contenders of BJP withdrew from the fray | Patrika News

Bhilai-3 कांग्रेस से 10 और भाजपा के 9 दावेदार चुनाव मैदान से हटे, बी फार्म में दो का नाम बदला

locationभिलाईPublished: Dec 06, 2021 10:51:46 pm

Submitted by:

Abdul Salam

नाम वापसी के बाद भड़का दावेदार,

Bhilai-3 कांग्रेस से 10 और भाजपा के 9 दावेदार चुनाव मैदान से हटे, बी फार्म में दो का नाम बदला

Bhilai-3 कांग्रेस से 10 और भाजपा के 9 दावेदार चुनाव मैदान से हटे, बी फार्म में दो का नाम बदला

भिलाई. भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम की 40 सीटों पर हो रहे चुनाव में आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। दोपहर तीन बजे तक भाजपा और कांग्रेस संगठन से जुड़े नेता अलग-अलग वार्ड के रूठे दावेदारों को मनाकर लाते रहे। समय समाप्त होने तक कुल 23 दावेदारों ने नाम वापसी ले लिया। जिसमें कांग्रेस के दस और भारतीय जनता पार्टी से 9 हैं। कांग्रेस और भाजपा ने सोमवार को बी फार्म भी जमा कर दिया। भाजपा की लिस्ट में वही नाम थे, जबकि कांग्रेस ने दो वार्ड के प्रत्याशियों को बदल दिया है।

कांग्रेस ने बी फार्म में बदले दो नाम
कांग्रेस ने बी फार्म जमा करने से पहले दो प्रत्याशियों के नाम को बदला है। जिसमें वार्ड-18 से कमलेश कुमार साहू की जगह अब अभिषेक वर्मा को टिकट दिया गया है। इसी तरह से वार्ड-34 से शकुंतला जांगड़े की जगह अब विमला सेनापति चुनाव लड़ेंगी। विमला सेनापति पूर्व में भी पार्षद रही हैं।

खरी-खरी सुना दी वरिष्ठ नेताओं को
पार्टी के नेता हाथ पकड़कर नामांकन वापस लेने के लिए गुलशन ढींढे को अपने साथ लेकर आए। वे बेहद नाराज थे, उन्होंने पार्टी के नेताओं को खरी-खरी सुना दी। उन्होंने कहा कि अहिवारा से चुनाव लडऩे के लिए पार्टी से जिसका नाम दिल्ली तक भेजा जाता है, उसको एक वार्ड में टिकट के लायक नहीं समझा जाता। नेता तीन अलग-अलग वार्डों से नामांकन दाखिल करवाए और टिकट कहीं से नहीं दिए। इससे कार्यकर्ता भी निराश होते हैं।

बीजेपी के इन दावेदारों ने नाम लिया वापस
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में नामांकन वापस लेने वालों में वार्ड-3 से हीरा साहू, वार्ड-9 से गीता साहू, वार्ड-16 से धनेश्वरी साहू, वार्ड-19 कीर्ति नायक, वार्ड-23 से केवर लक्ष्मी, वार्ड-33 से गुलशन ढींढे, वार्ड-35 से अशोक देशलहरा, वार्ड-40 से हेमलाल नौरंग, वार्ड-37 से पुरुषत्तम शामिल हैं।

कांग्रेस के पक्ष में इन्होंने लिया नाम वापस
कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में नामांकन वापस लेने वालों में वार्ड-1 से नजबीन परवीन, वार्ड-10 से राजेश बघेल, वार्ड-13 से रानी वर्मा और सीमा शर्मा, वार्ड-17 से भागीरती निर्मलकर, वार्ड-18 कमलेश कुमार, वार्ड-19 संजय साहू, वार्ड-२१ संदीप साहू, वार्ड-30 गिरिवर साहू, वार्ड-32 से आरजी वर्मा और विद्याचरण नायक शामिल हैं।

नाम वापसी के काम में जुटा रहा संगठन
नाम वापसी करवाने के काम में संगठन जुटा रहा। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही संगठन इस काम में पीछे नहीं था। कांग्रेस से जिन्होंने नाम वापस लिया, उनमें से कुछ को एल्डरमेन और कुछ को दूसरी जिम्मेदारी देने की बात कही गई। वहीं भाजपा में भी संगठन में एडजेस्ट करने भरोसा दिलाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो