scriptPhoto Gallery : भारत को स्वर्णिम बनाने रोजाना देंगे स्वच्छता अभियान को अपने साढ़े 11 मिनट | Patrika News
भिलाई

Photo Gallery : भारत को स्वर्णिम बनाने रोजाना देंगे स्वच्छता अभियान को अपने साढ़े 11 मिनट

8 Photos
4 years ago
1/8

नगर सैनिक- नगर सैनिक बल के जवान भी देश को स्वर्णिम बनाने पत्रिका अभियान का हिस्सा बने।उन्होंने शपथ लेकर इस अभियान को आगे बढ़ाना का संकल्प दोहराया।

2/8

स्कूल पुलिस कैडेट्स- जेआरडी स्कूल दुर्गकी 9 स्कूल पुलिस कैडेट्स ने इस अभियान को अपने कार्यका हिस्सा बताकर उन्होंनेे शपथ ली कि रोजाना वे साढ़े 11 मिनट स्वच्छता अभियान को देंगे। वे इस अभियान मे ंदूसरी साथियों को भी जोड़ेंगी।

3/8

जिला पुलिस बल - जिला पुलिस बल के जवानों नेभी शपथ लेकर अपने कार्यस्थल और मोहल्लों को साफ रखने का संकल्प लिया।

4/8

एनसीसी 37 बटालियन- एनसीसी 37 बटालियन की सीनियर विंग की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों पर जाकर इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाएंगे।

5/8

डीएवी हुडको- डीएवी हुडको के 20 से ज्यादा बच्चों और शिक्षक स्वर्णिम भारत अभियान के तहत अपने शहर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि वे अपने स्कूल के करीब 3 हजार बच्चों को भी इस अभियान में शामिल करेंगे।

6/8

उड़ान संस्था- सामाजिक संस्था उड़ान एक नई दिशा की महिलाएं स्वर्णिम भारत का हिस्सा बनी। वे सालभर से संस्था के जरिए स्वच्छता अभियान चला रही है। अब वे पत्रिका के साथइस अभियान में कदम से कदम मिलाएंगी।

7/8

आदिवासी छात्रावास- दुर्ग स्थित आदिवासी छात्रावास की 50 से ज्यादा छात्राएं स्वर्णिम भारत अभियान में शामिल हुई।उन्होंने अपने हॉस्टल, स्कूल और कॉलेज में सफाई अभियान चलाने की शपथ ली।

8/8

स्काउट-गाइड कैडेट्स- तिलक कन्या शाला की 19 गाइड की छात्राओं ने भी स्वच्छता अभियान में शामिल होकर अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.