script17 crores came, still there is no relief to the people of Duban area | देखो.. 17 करोड़ खर्च करने के बाद भी डुबान क्षेत्र में रहने वालों को नहीं मिलेगी राहत | Patrika News

देखो.. 17 करोड़ खर्च करने के बाद भी डुबान क्षेत्र में रहने वालों को नहीं मिलेगी राहत

locationभिलाईPublished: Jul 16, 2023 08:17:14 pm

Submitted by:

Abdul Salam Salam

छोटे नाला में निगम बहा रहा पैसा,

देखो.. 17 करोड़ खर्च करने के बाद भी डुबान क्षेत्र में रहने वालों को नहीं मिलेगी राहत
देखो.. 17 करोड़ खर्च करने के बाद भी डुबान क्षेत्र में रहने वालों को नहीं मिलेगी राहत

भिलाई. 17 करोड़ खर्च करने के बाद भी डुबान क्षेत्र में रहने वालों को बारिश में राहत नहीं मिलेगा। नगर निगम, भिलाई में कोसानाला के समीप पर बसी करीब आधा दर्जन से अधिक बस्तियों में रहने वाले बरसात के दिनों में प्रभावित होते हैं। यह पूरा क्षेत्र बारिश के पानी से डुबान में आ जाता है। प्रियदर्शनी परिसर से जेवरा सिरसा के मध्य नाला के करीब में लगभग 2600 मकान हैं। इन मकानों में रहने वाले लोग बारिश के दिनों में चैन की नींद नहीं सो पाते हैं। नाला निर्माण करने मोटी रकम आने के बाद भी यहां काम अधिकारी नहीं करवा रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.