scriptSAIL की दूसरी इकाईयों में 50 लाख तो BSP में सिर्फ 20 लाख का सामूहिक बीमा, दोहरी नीति और भेदभाव से भड़के वर्कर | 20 lakh collective insurance of workers at Bhilai Steel Plant | Patrika News

SAIL की दूसरी इकाईयों में 50 लाख तो BSP में सिर्फ 20 लाख का सामूहिक बीमा, दोहरी नीति और भेदभाव से भड़के वर्कर

locationभिलाईPublished: May 28, 2020 02:22:16 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई इस्पात संयंत्र में जहां कर्मियों का सामूहिक बीमा अधिकतम 20 लाख रुपए है। वहीं आईएसपी बर्नपुर में 50 लाख, राउरकेला में 30 लाख व बोकारो में 25 लाख रुपया है। (Bhilai steel plant)

SAIL की दूसरी इकाईयों में 50 लाख तो BSP में सिर्फ 20 लाख का सामूहिक बीमा, दोहरी नीति और भेदभाव से भड़के वर्कर

SAIL की दूसरी इकाईयों में 50 लाख तो BSP में सिर्फ 20 लाख का सामूहिक बीमा, दोहरी नीति और भेदभाव से भड़के वर्कर

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र में जहां कर्मियों का सामूहिक बीमा अधिकतम 20 लाख रुपए है। वहीं आईएसपी बर्नपुर में 50 लाख, राउरकेला में 30 लाख व बोकारो में 25 लाख रुपया है। गौरतलब है कि गैर कार्मिक वर्ग को सिर्फ स्टील एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) का ही लाभ मिल पाता है। वहीं अधिकारियों की संस्था कार्यपालकों के लिए सामूहिक बीमा भी कराती है। बीएसपी के कर्मचारी बार-बार सोशल मीडिया में अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि आखिर बीएसपी के कर्मचारियों की जान सेल की दूसरी इकाईयों से सस्ती कैसे है। सेल की सबसे अधिक प्रॉफिट में रहने वाली इकाई के कर्मियों का बीमा आखिर कम क्यों है। वे चाहते हैं कि कम से कम 50 लाख का सामूहिक बीमा किया जाना चाहिए।
सेवा सदस्यों की समूह व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी
भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक व प्रशासन) केके सिंह ने सेवा कार्यकारी निकाय के सदस्यों व आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों की मौजूदगी में सेवा सदस्यों के लिए एक नई समूह व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी (जीपीए) को शुरू किया है। यह नई पॉलिसी 1 मार्च, 2020 से 29 फरवरी, 2021 तक प्रभावी रहेगी।
सेवा समिति का चुनाव लंबित
साल 2017 के वार्षिक आमसभा में कर्मचारी संगठनों द्वारा हुए हंगामे के बाद तत्कालीन अध्यक्ष व महाप्रबंधक आरके पांडा ने 1 साल के भीतर चुनाव का भरोसा दिलाते हुए आम सभा को स्थगित कर दिया था। उसके बाद से सेवा कार्य समिति किसी ना किसी बहाने से चुनाव को टालते आ रही है। जबकि कर्मचारी संगठन बीच-बीच में इसको लेकर मांग उठाते रहते हैं। स्टील एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की योजना को लेकर भी कर्मचारियों में अब आवाज उठने लगी है।
नई पॉलिसी कार्य स्थल पर या बाहर सभी सेवा सदस्यों (1 मार्च, 2020 से) को आकस्मिक मौत या विकलांगता कवरेज करती है। यहां तक कि वे सदस्य जो पॉलिसी की अवधि के दौरान सेवानिवृत्ति, निष्कासन, इस्तीफे या मेडिकल अनफिट के कारण कंपनी की सेवाओं से अलग होते हैं, वे 29 फरवरी, 2021 तक कवरेज के लिए पात्र होंगे। बीएसपी के वे कर्मचारी जो किसी अन्य प्लांट या यूनिट या अपॉइंटमेंट से स्थानांतरण के कारण मध्यावधि में शामिल होते हैं, उन्हें भी प्रो-राटा (यथानुपात) आधार पर प्रीमियम के भुगतान पर कवर किया जाएगा।
खदान के 1500 कर्मियों का कंपनी कर रही लाइफ कवरेज
सेवा के सचिव सौरभ सिन्हा ने पॉलिसी की मुख्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए सर्कुलर भी जारी किया था। वहीं आईसीआईसीआई-लोम्बार्ड के अधिकारियों ने सदस्यों के शंकाओं का समाधान किया। आईसीआईसीआई-लोम्बार्ड पहले से ही करीब 1500 खदान कर्मियों एवम सयंत्र के 21328 सदस्यों के लिए बीमा योजना का संचालन कर रहा था।
बड़ी यूनियनों ने किया था विरोध
2017 की आमसभा की बैठक में सीटू, एचएमएस व इंटक सहित चुनाव को लेकर कर्मचारियों ने काफी आक्रमक रुख अपना लिया था। इन संगठनों का मानना था की चुनाव बैलेट पेपर से सर्वसम्मति से किया जाए, लेकिन कर्मचारियों की भारी भीड़ और चुनाव की तैयारी ना होने से समिति ने चुनाव कराने से इनकार कर दिया, उसके पास से अब तक समिति कार्यकाल खत्म होने के बावजूद संस्था के काम कर रही है।
ग्रेड के आधार पर राशि तय
सेवा सदस्य (बीएसपी कर्मचारी) अपने ग्रेड के आधार पर बीमित राशि (5 लाख, 10 लाख, 15 लाख व 20 लाख) के लिए पात्र होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो