scriptघर पर नहीं था पति, सिलेंडर छोडऩे के बहाने घर में घुसा पुराना पड़ोसी, फिर फंदे पर झूलते मिली महिला की लाश | Accused arrested after four months of suicide of woman in Bhilai | Patrika News

घर पर नहीं था पति, सिलेंडर छोडऩे के बहाने घर में घुसा पुराना पड़ोसी, फिर फंदे पर झूलते मिली महिला की लाश

locationभिलाईPublished: Feb 27, 2020 12:36:17 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कुरुद निवासी महिला की खुदकुशी के चार महीने बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 306 के तहत कार्रवाई की। (Bhilai News)

घर पर नहीं था पति, सिलेंडर छोडऩे के बहाने घर में घुसा पुराना पड़ोसी, फिर फंदे पर झूलते मिली महिला की लाश

घर पर नहीं था पति, सिलेंडर छोडऩे के बहाने घर में घुसा पुराना पड़ोसी, फिर फंदे पर झूलते मिली महिला की लाश

भिलाई. कुरुद निवासी महिला की खुदकुशी के चार महीने बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 306 के तहत कार्रवाई की। न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया। जामुल टीआई लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि कुरुद में किराए से रहने वाली अराधना राय, पति भीम सेन राय (28 साल) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। जब महिला ने फांसी लगाई उस कमरे में आरोपी युवक भी मौजूद था जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Read more: जा, SSP से दर्ज करा ले शिकायत कहना थाने के मुंशी, SI और ASI को पड़ गया भारी, रुकी तीनों की वेतन वृद्धि ….

यह है पूरा मामला
पुलिस मृतिक महिला के पति भीम सेन राय, पुत्री वैष्णवी राय की कथन लिया। जांच में मिला कि आरोपी सैय्यद मुजफर अली उर्फ चांद और मृतिका का घर सुपेला में था। तब दोनों की घनिष्ठता थी। यह बात आरोपी की पत्नी को पता चली तब मृतिका वहां से छोड़कर कोहका में रहने चली गई। वह अपने परिवार के साथ जीवनयापन कर रही थी। लेकिन चांद उसका पीछा नहीं छोड़ा। घटना के दिन उसके घर गैस सिलेंडर छोडऩे आया था। मृतिका का पति भीमसेन ड्यूटी पर गया था।
Read more: चोरी के कार, ट्रक की कटती थी इस फैक्ट्री में बॉडी, पुलिस ने मारा छापा तो भागने लगे मजदूर, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार ….

बच्चों को बिस्किट और नमकीन देकर कमरे में कर दिया था बंद
पुलिस ने बताया कि भीमसेन का बयान लिया गया। उसने बताया कि घटना के दिन जब ड्यूटी से आया तो देखा पत्नी फांसी पर झूली रही थी। बच्चों को कमरे के अंदर किसी ने बंद कर दिया था। दरवाजा खोल कर बच्चों को बाहर निकाला।
बच्चों के बयान के बाद दर्ज किया अपराध
पुलिस ने बताया कि बच्चों के कथन लिया। बच्चों ने बताया कि चांद अंकल आए थे। उन्हें बिस्किट और नमकीन दिया। कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था। मां के साथ दूसरे कमरे में चला गया था। सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि घटना के दिन आरोपी आया था। बच्चों के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो