Admission 2022-23 : सीएसवीटीयू में स्पॉट राउंड से होगा प्रवेश, जानिए ये तारीख
भिलाईPublished: Nov 12, 2022 03:45:25 pm
admission 2022-23 : यह प्रवेश ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की प्रक्रिया से हो रहा है, इसलिए इसमें जेईई मेंस के स्कोर कार्ड की जरूरत पड़ेगी। पंजीयन के लिए विवि ने गूगल फार्म वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
भिलाई. रिक्त सीटों की जानकारी के लिए सीएसवीटीयू की अधिकृत वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता (admission 2022-23 ) है। पंजीयन के बाद विवि 21 नवंबर को वेबसाइट पर मेरिट सूची का प्रकाशन करेगा। जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई हैं वे प्रवेश के लिए 22 से 26 नंबर तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ विवि में उपस्थित होंगे। यह प्रवेश ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की प्रक्रिया से हो रहा है, इसलिए इसमें जेईई मेंस के स्कोर कार्ड की जरूरत पड़ेगी। पंजीयन के लिए विवि ने गूगल फार्म वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।