scriptकांग्रेस पार्षद की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, इंसाफ मांगने सड़क पर बैठी मां और बहन, कहा गुंदागर्दी चल रही है… | After the murder of Congress councilor in Bhilai, people demonstrated | Patrika News

कांग्रेस पार्षद की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, इंसाफ मांगने सड़क पर बैठी मां और बहन, कहा गुंदागर्दी चल रही है…

locationभिलाईPublished: Nov 16, 2021 01:59:00 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई-चरोदा नगर निगम के हथखोज वार्ड 2 के निवासियों ने ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

कांग्रेस पार्षद की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, इंसाफ मांगने सड़क पर बैठी मां और बहन, कहा गुंदागर्दी चल रही है...

कांग्रेस पार्षद की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, इंसाफ मांगने सड़क पर बैठी मां और बहन, कहा गुंदागर्दी चल रही है…

भिलाई. दुर्ग जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को भिलाई-चरोदा नगर निगम के हथखोज वार्ड 2 के निवासियों ने ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मृतक पार्षद सूरज बंछोर की बुजुर्ग मां और बहन ने बीच सड़क बैठकर पुलिस और सरकार से इंसाफ मांगा। उन्होंने कहा कि सरेआम गुंदागर्दी चल रही है और पुलिस हत्यारों को पकड़ तक नहीं पा रही है। लोगों ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। प्रदर्शन उग्र होता देख डीएसपी विश्वास चंद्राकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि हत्यारे जल्द ही पकड़े जाएंगे।
भिलाई तीन थाना क्षेत्र में पार्षद की सोमवार रात हत्या कर दी गई थी। मृतक कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर (39) चरोदा नगर निगम में हथखोज वार्ड-2 से पार्षद थे। उनका शव लहूलुहान हालत में तालाब के किनारे मिला था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें भिलाई के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृत पार्षद के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हमलावरों ने धारदार हथियार और रॉड, डंडे से उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था। एक दिन पहले ही कांग्रेस पार्षद ने अपना मनाया था।
कांग्रेस पार्षद की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, इंसाफ मांगने सड़क पर बैठी मां और बहन, कहा गुंदागर्दी चल रही है...
भाई को किसी ने फोन पर सूचना दी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्षद रात में करीब 9 बजे घर से निकले थे। इसके बाद सरकारी स्कूल के पीछे तालाब के पास खून से लथपथ अवस्था में वे मिले थे। परिजनों ने बताया कि वहीं से किसी ने उनके भाई को इसकी सूचना दी। अभी तक हमलावरों और हमले का कारण सामने नहीं आ सका है। फिलहाल पुलिस इसके पीछे विवाद मान रही है।
प्लानिंग के साथ की गई हत्या
पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथ पार्षद की हत्या की है। हमले में तीन से ज्यादा लोग हो सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सूरज बंछोर के साथ जो लोग थे, उन्हें आखिरी बार उनके साथ देखा गया था। हमला इतनी बुरी तरह किया गया कि उनका एक कंधा तक टूट गया था। पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस पार्षद की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ छोड़कर भागे हमलावर
शव को पीएम के लिए भेजा गया है
एएसपी संजय धु्रव ने बताया कि देर रात पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। उस वक्त परिजन पार्षद को लेकर अस्पताल पहुंच चुके थे। बदमाशों ने किसी नुकीली और ठोस वस्तु से पार्षद पर हमला किया है। जिससे मृतक के चेहरे, शोल्डर और पीठ पर निशान मिले है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो