भिलाईPublished: Jun 01, 2023 11:15:22 pm
Chandra Kishor Deshmukh
पढऩे-लिखने की कोई उम्र नहीं। आप चाहेे 20 साल के हों या फिर उम्र हो 85 वर्ष, अब कॉलेज जाकर पढऩे का सपना पूरा हो सकेगा। नई शिक्षा नीति के तहत दुर्ग संभाग के किसी भी कॉलेज में एडमिशन के लिए आयु सीमा का बंधन समाप्त कर दिया गया है।
भिलाई. पढऩे-लिखने की कोई उम्र नहीं। आप चाहेे 20 साल के हों या फिर उम्र हो 85 वर्ष, अब कॉलेज जाकर पढऩे का सपना पूरा हो सकेगा। नई शिक्षा नीति के तहत दुर्ग संभाग के किसी भी कॉलेज में एडमिशन के लिए आयु सीमा का बंधन समाप्त कर दिया गया है। गुरुवार को उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्रवेश मार्गदर्शिका जारी की है। इसमें आयु सीमा के बंधन के बिना सभी को प्रवेश देने को कहा गया है। हेमचंद विश्वविद्यालय ने गुरुवार से कॉलेजों में प्रवेश के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। पहले दिन 962 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं।