scriptबीएसपी के अंजनी को रांची में मिला प्रथम पुरस्कार | Anjani of BSP got first prize in Ranchi | Patrika News

बीएसपी के अंजनी को रांची में मिला प्रथम पुरस्कार

locationभिलाईPublished: Nov 30, 2020 05:57:57 pm

Submitted by:

Abdul Salam

प्रशस्ति पत्र व 7000 नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित.

बीएसपी के अंजनी को रांची में मिला प्रथम पुरस्कार

बीएसपी के अंजनी को रांची में मिला प्रथम पुरस्कार

भिलाई. झारखंड के रांची में स्टील उद्योग में सुरक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर हुई स्पर्धा में भिलाई इस्पात संयंत्र के अंजनी कुमार द्विवेदी ने प्रथम व तृतीय पुरस्कार जीता। यह प्रतिस्पर्धा हर साल रांची में आयोजित की जाती है। जिसमें देश की सभी सरकारी व निजी इस्पात कंपनियों के कर्मचारी व अधिकारी हिस्सा लेते हैं।

प्रशस्ति पत्र व 7000 नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
वर्तमान में इस संगठन में देश से 75 सदस्य शामिल है, जिसमें अधिकारी, ट्रेड यूनियनों के सदस्य, प्रबंधन के प्रतिनिधि हैं। अंजनी कुमार की इस उपलब्धि पर बीएसपी के कार्यपालक निदेशक संकार्य राजीव सहगल ने संयंत्र भवन के सभागार में एक कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र व 7000 रूपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

समाज से भी हैं जुड़े
अंजनी एक समाजसेवी, ब्राह्मण युवा आयाम, दुर्ग के जिलाध्यक्ष, भिलाई इस्पात मजदूर संघ के सचिव व कार्यालय प्रभारी के पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो