scriptलाखों रुपए के खर्च से बन रहे निगम के शौचालय को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, स्थानीय पार्षद ने भी जताई थी आपत्ति | Anti-social elements broke toilet under construction of Risali nigam | Patrika News

लाखों रुपए के खर्च से बन रहे निगम के शौचालय को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, स्थानीय पार्षद ने भी जताई थी आपत्ति

locationभिलाईPublished: Feb 08, 2022 01:03:52 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

इंटरनेशनल कॉलोनी के गेट के पास कामकाजी महिलाओं के बन रहे शौचालय को किसी ने बेवजह तोड़ दिया। इससे निगम को फिर एक बार लाखों की क्षति हुई है।

लाखों रुपए के खर्च से बन रहे निगम के शौचालय को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, स्थानीय पार्षद ने भी जताई थी आपत्ति

लाखों रुपए के खर्च से बन रहे निगम के शौचालय को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, स्थानीय पार्षद ने भी जताई थी आपत्ति

भिलाई. रिसाली निगम को इन दिनों लगातार लाखों का नुकसान हो रहा है। कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने मुख्य पाइपलाइन को तोड़ कर निगम को 32 लाख का चूना लगाया। वहीं दो दिन पहले इंटरनेशनल कॉलोनी के गेट के पास कामकाजी महिलाओं के बन रहे शौचालय को किसी ने बेवजह तोड़ दिया। इससे निगम को फिर एक बार लाखों की क्षति हुई है। अब निगम प्रशासन अज्ञात लोगों के खिलाफ भिलाई निगम के कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराएगा।
स्थानीय पार्षद ने जताई थी स्थल चयन को लेकर आपत्ति
बताया जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव के पहले स्थानीय रहवासी ने वहां काम करने वाले मजदूरों के लिए पृथक से शौचालय बनाने की मांग की थी। विधिवत हस्ताक्षरित आवेदन तत्कालीन रिसाली निगम आयुक्त को सौंपा था। इसके बाद निगम प्रशासन ने वहां के रहवासियों की मदद से स्थल चयन कर कार्य शुरू कराया था, लेकिन चुनाव के बाद स्थानीय पार्षद व कुछ नागरिक ने आयुक्त से स्थल चयन को लेकर शिकायत की थी कि निगम शौचालय को अन्य स्थान पर शिफ्ट करे। लेकिन तब तक शौचालय निर्माण का कार्य शुरू हो चुका था।
सज्जा लेबल तक हो गया था काम
एचएससीएल कॉलोनी रूआबांधा निवासी ठेकेदार मुकेश सिंह ने पुलिस थाना में लिखित शिकायत करते बताया कि रोज की तरह 3 फरवरी को शाम तक कार्य कर वे घर लौट गए थे। शौचालय का सज्जा लेवल तक कार्य पूर्ण हो गया था। 4 फरवरी की सुबह पता चला कि शौचालय की दीवार को ढहा दिया गया है। जिसकी सूचना पहले उसने निगम प्रशासन को दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
5 लाख का कार्य स्वीकृत
नगर पालिक निगम रिसाली के अधोसंरचना मद से तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोन में शौचालय का काम स्वीकृत किया गया है। इसकी लागत राशि 5 लाख है। इस राशि से कामकाजी (श्रमिक) महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग 2-2 शीटर शौचालय निर्माण करना है। फिलहाल निर्माणाधीन शौचालय को बिना सूचना तोड़े जाने की निगम प्रशासन भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो