scriptविधानसभा चुनाव : सुरक्षा व्यवस्था संभालने बुलाए गए रैपिड एक्शन फोर्स के 200 जवान | Assembly election | Patrika News

विधानसभा चुनाव : सुरक्षा व्यवस्था संभालने बुलाए गए रैपिड एक्शन फोर्स के 200 जवान

locationभिलाईPublished: Oct 12, 2018 01:03:09 am

Submitted by:

Naresh Verma

विधानसभा चुनाव में सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके लिए सेंट्रल रिजर्व पुलिस के अधीनस्थ जालंधर से रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के करीब २०० जवानों का बल बुलाया गया है।

patrika

विधानसभा चुनाव : सुरक्षा व्यवस्था संभालने बुलाए गए रैपिड एक्शन फोर्स के २०० जवान

भिलाई . विधानसभा चुनाव में सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके लिए सेंट्रल रिजर्व पुलिस के अधीनस्थ जालंधर से रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के करीब २०० जवानों का बल बुलाया गया है। यह फोर्स अब नीले रंग की वर्दी में क्षेत्रीय पुलिस के सिपाहियों के साथ मिलकर सुरक्षा बंदोबस्त करेगी। चौक-चौराहों पर यह जवान वाहन चैकिंग से लेकर फ्लैग मार्च, क्राउड कंट्रोल, कपड़ा, शराब तस्करी के साथ हवाला कारोबार पर नजर रखेगी।
दो कंपनी की फोर्स आ चुकी है

एएसपी विजय पांडेय ने बताया कि जालंधर आरएएफ बटालियन नम्बर १५ से दो कंपनी की फोर्स आ चुकी हैं। इसमें डिप्टी कमांडेट रैंक के अधिकारी चुनाव में हमारी मदद करेंगे। दोनों कंपनी के जवान आ चुके है। उन्हें दुर्ग के विवेकानंद सभागार में ठहराया गया है। यह जवान तीन पाली में ड्यूटी करेंगे। गाडिय़ों में साड़ी की तस्करी और शराब तस्करी पर विशेष नजर होगी। उनके साथ संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस मिलकर चुनाव तक ड्यूटी करेंगे।
शहर में आठ प्वाइंट बनाए गए हैं

शहर में अभी आठ प्वाइंट बनाएं गए है, जहां एक चौक पर २५ जवान को तैनात किया जा रहा है। उनके साथ थाना के पुलिस भी रहेगी। शहर में अवैध वस्तु की तस्करी करने वालों पर टीम के जवानों की नजर होगी। दोनों कंपनी के जवान मिलकर अलग अलग तीन पालियों में ड्यूटी करेंगे।
महिला जवान नीले वर्दी में करेंगी चैकिंग

पुलिस ने बताया कि महिलाओं की गाडिय़ों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। इस बार कोई अपने महिला होने का फायदा नहीं उठा पाएंगे। इसके लिए बाकायदा महिला जवान चौक-चौराहे पर नजर आएंगी। नीले वर्दी में महिला वाहन चालक को रोककर उनकी वाहनों की चैकिंग करेंगी। एक सेक्शन में २५ महिला जवानों को चैनात किया गया है।
जानिए कितने बजे से करेंगे ड्यूटी

सुबह ९ से दोपहर १ बजे तक
सुबह ११ से दोपहर ३ बजे तक
रात ७ से रात ११ बजे तक

सुरक्षा व्यवस्था संभालने में मदद करेंगे
एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि कि सेंट्रल रिजर्ब पुलिस की रैपिड एक्शन फोर्स को बुलाया गया है। डिप्टी कमांडेंट रैंक के अधिकारी शामिल है। चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को सभांलने में हमारी मदद करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो