scriptछत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, अब SMS के जरिए किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी | Automatic weather station to be built in DURG District of Chhattisgarh | Patrika News

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, अब SMS के जरिए किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

locationभिलाईPublished: Feb 16, 2020 02:19:22 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

किसानों को अब मौसम एवं तापमान की और सटीक जानकारी मिलेगी। मौसम विज्ञान केन्द्र और कृषि वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की जानकारी दी जाएगी। (Bhilai News)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, अब SMS के जरिए किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, अब SMS के जरिए किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

भिलाई. जिले के किसानों को अब मौसम एवं तापमान की और सटीक जानकारी मिलेगी। मौसम विज्ञान केन्द्र और कृषि वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की जानकारी दी जाएगी। एसएमएस से यह बताया जाएगा कि आने वाले कल का मौसम कैसा रहेगा। बारिश होगी या नहीं। मौसम की स्थिति के आधार पर कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) किसानों (Farmer in Chhattisgarh) को खेती बाड़ी से संबंधित कार्य जैसे बुवाई, निंदाई, गुड़ाई, सिंचाई, फसलों में रोग नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव और फसल की कटाई जैसे कार्यों की सटीक सलाह देंगे। (India Meteorological Department)
कामधेनु विवि में बनेगा वेदर स्टेशन
पशु चिकित्सक पशुपालकों को मौसम में होने वाले बदलाव से होने वाले नुकसान और बचाव के बारे में बताएंगे। छत्तीसगढ़ शासन ने कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग, अंजोरा में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। ताकि जिले के किसानों को मौसम की सटीक जानकारी दी जा सके। बीआईटी में स्थापित वेदर स्टेशन से मौसम और तापक्रम की जानकारी मिलती है, लेकिन दुर्ग सहित पूरे जिले की सटीक जानकारी नहीं मिलती। इस वजह से शासन ने वेदर स्टेशन के लिए कामधेनु विवि का चयन किया है।

मिलेगी किसानों को सटीक जानकारी
विवि ने वेदर स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्य परिषद को भेज दिया है। 17 फरवरी को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद वेदर स्टेशन स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. एसके थापक का कहना है कि खेती कार्य में मौसम महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जलवायु परिवर्तन के कारण कम और ज्यादा बारिश दोनों ही स्थिति में फसल को नुकसान होता है। स्टेशन की स्थापना से किसानों को सटीक जानकारी मिलेगी।
भारत सरकार की योजना में 9 जिले
भारत सरकार के ग्रामीण कृषि मौसम विज्ञान सेवा के अंतर्गत प्रदेश के 9 जिले में डिस्ट्रिक्ट लेवल एग्रो मेट्रोलॉजिकल यूनिट (दामू) स्थापित की जाएगी। संचालन इंदिरा गांधी कृषि विज्ञान केन्द्र करेगा। बता दें कि भारत सरकार ने इस योजना के तहत पहले चरण में देश के 200 जिले का चयन किया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 9 जिले शामिल है। जहां ऑटोमेटिक मौसम विज्ञान सेवा सिस्टम लगाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो