scriptमुख्यमंत्री भूपेश को सोंटा मारने वाले भरोसा राम नहीं रहे, सीएम ने फेसबुक में किया भावुक पोस्ट | Bharosa Ram who gave sota CM Bhupesh Baghel died | Patrika News

मुख्यमंत्री भूपेश को सोंटा मारने वाले भरोसा राम नहीं रहे, सीएम ने फेसबुक में किया भावुक पोस्ट

locationभिलाईPublished: Jan 19, 2020 04:49:05 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर साल दीपावली में गौरा-गौरी पूजा के दौरान सोंटा मारने वाले जंजगिरी निवासी भरोसा राम ठाकुर नहीं रहे। रविवार को उनका दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी में निधन हो गया। (Bhilai News)

मुख्यमंत्री भूपेश को सोंटा मारने वाले भरोसा राम नहीं रहे, सीएम ने फेसबुक में किया भावुक पोस्ट

मुख्यमंत्री भूपेश को सोंटा मारने वाले भरोसा राम नहीं रहे, सीएम ने फेसबुक में किया भावुक पोस्ट

भिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को हर साल दीपावली में गौरा-गौरी पूजा के दौरान सोंटा मारने वाले जंजगिरी निवासी भरोसा राम ठाकुर नहीं रहे। रविवार को उनका दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी में निधन हो गया। सीएम भूपेश बघेल ने बुजुर्ग के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया (social media Post) में भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा है कि मैं प्रत्येक वर्ष दीपावली के दूसरे दिन ग्राम जंजगिरी में आयोजित गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेता हूं, जहां परंपरा अनुसार सभी विघ्नों के नाश तथा मंगल कामना के लिए श्री भरोसा राम ठाकुर जी मुझे सोंटा लगाते थे।
सीएम ने आगे लिखा है कि आज भरोसाराम जी के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ। उनसे मेरे वर्षों पुराने आत्मीय संबंध रहे हैं, वे हमारे सम्मानीय बुजुर्ग थे। उनका निधन मेरे लिए पारिवारिक क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ओम शांति। सीएम ने पोस्ट के साथ अपने और भरोसा राम के गले मिलते हुए फोटो भी शेयर किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश को सोंटा मारने वाले भरोसा राम नहीं रहे, सीएम ने फेसबुक में किया भावुक पोस्ट
सोशल मीडिया में वायरल हुई थी फोटो
छत्तीसगढ़ में दीपावली के दौरान गौरा-गौरी पूजन किया जाता है। लक्ष्मी पूजा के बाद गौरा-गौरी (Gaura gauri pooja in Chhattisgarh) का धूमधाम से विसर्जन किया जाता है। इस दौरान परंपराओं के अनुसार ग्राम के बुजुर्ग और पुजारी मनोकामना पूर्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को सोंटा मारते हैं। साल 2019 में मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम की सोंटा खाते हुए फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी। सीएम ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर कर छत्तीसगढ़ की अनोखी परंपरा से लोगों को अवगत कराया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो