scriptसावरकर पर टिप्पणी से नाराज भाजपाई विरोध से पहले गिरफ्तार, कुर्मी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे मुख्यमंत्री | Bhartiya janta party worker arrested in Patan | Patrika News

सावरकर पर टिप्पणी से नाराज भाजपाई विरोध से पहले गिरफ्तार, कुर्मी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे मुख्यमंत्री

locationभिलाईPublished: Oct 06, 2019 02:05:27 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वीर सावरकर पर टिप्पणी से नाराज भाजपाई रविवार को विरोध करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए।

सावरकर पर टिप्पणी से नाराज भाजपाई विरोध से पहले गिरफ्तार, कुर्मी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे मुख्यमंत्री

सावरकर पर टिप्पणी से नाराज भाजपाई विरोध से पहले गिरफ्तार, कुर्मी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे मुख्यमंत्री

भिलाई. गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वीर सावरकर पर टिप्पणी से नाराज भाजपाई रविवार को विरोध करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। लगभग 55 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता पाटन में सीएम की सभा का विरोध करने जुटे थे पर सीएम का पुतला जलाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जनपद अध्यक्ष हर्षा चन्द्राकर, भाजपा नेता लोकमणि चन्द्राकर, महामन्त्री शुभम शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.30 बजे पाटन पहुंचे। उन्होंने पाटन नगर को 5 करोड़ 75 लाख की बड़ी सौगात दी। इसके अलावा स्वामी आत्मनानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।
सावरकर पर टिप्पणी से नाराज भाजपाई विरोध से पहले गिरफ्तार, कुर्मी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे मुख्यमंत्री
सीएम ने किया भूमि पूजन किया
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रीय समाज पाटन राज के सवामी आत्मानंद जयंती समारोह व विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में आज सीएम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज प्रधान छग मानव कुर्मी क्षत्रीय समाज पाटन राज टीआर वर्मा ने किया। विशेष अतिथि के रूप में कृष्णा भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, रानी बंछोर उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन,मेहत्तर वर्मा अध्यक्ष् ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, तरुण बिजौर विधायक प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो