scriptBreaking : निगम ने ग्रीन लैंड से कब्जा हटाने 35 झोपडिय़ों पर चलाया बुलडोजर | Bhilai: Bhilai municipal corporation | Patrika News

Breaking : निगम ने ग्रीन लैंड से कब्जा हटाने 35 झोपडिय़ों पर चलाया बुलडोजर

locationभिलाईPublished: Nov 11, 2017 02:24:52 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

होटल की आड़ में नशाखोरी किए जाने की शिकायत जनदर्शन में की थी।

Bhilai
भिलाई. नगर पालिक निगम प्रशासन ने बेदखली अभियान के दूसरे दिन शनिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने पंडित दीनदयाल पुरम जुनवानी के सामने से बने झोपडिय़ों पर बुलडोजर चलाया। वहीं जोन कमिश्नर संजय बागड़े ने कब्जाधारियों को सात दिन के अंदर बांस-बल्ली व मलबा हटा लेने कहा। नहीं हटाने पर सामान को जब्त करने की चेतावनी दी।
ग्रीन लैंड पर 35 लोगों का कब्जा
जुनवानी से चिखली रोड किनारे ग्रीन लैंड की जमीन पर 35 लोगों का कब्जा है। लोगों ने बांस-बल्ली और टिन से घेरकर बनाई गई झोपडिय़ों में होटल, चाय की दुकान, जनरल स्टोर का कारोबार कर रहे थे। होटल की आड़ में नशाखोरी किए जाने की शिकायत जनदर्शन में की थी।
शिकायत को आयुक्त केएल चौहान ने गंभीरता से लिया। सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी ने गुरुवार को 35 लोगों के नाम से नोटिस जारी किया था। शुक्रवार को २१ लोगों को नोटिस तामिल कराया गया। २४ घंटे के अंदर कब्जा हटा लेने की मोहलत दी गई। इसके बावजूद लोगों ने कब्जा नहीं दिया। निगम की टीम बैकहो लोडर चलाकर तोडफ़ोड़ कर रही है।
दीनदयाल आवासीय कॉलोनी के सामने से दुकान, पान ठेला और झोपडिय़ों को ढहाया गया। दुकानों को तोड़ते हुए अमला जुनवानी चौक की ओर बढ़ रही है। मौके पर सहायक यंत्री सुनील दुबे, कुलदीप गुप्ता, तोडफ़ोड़ विभाग प्रभारी अधिकारी यतीन्द्र नाथ देवांगन, राजस्व निरीक्षक मलखान सिंह सोरी, डीपी. शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, सुनील निमाड़े, रामायण सिंह और 6 जवान मौजूद हैं।
जनदर्शन में की थी शिकायत
जनदर्शन में कॉलोनीवासियों ने श्रीशंकराचार्य इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग के सामने झोपडिय़ों में संचालित होटलों में देररात तक नशाखोरी का कारोबार संचालित होने की शिकायत की थी। शिकायत में यह कहा गया था कि युवक देर रात तक होटलों में पार्टी मनाते हैं। आपस में लड़ाई झगड़े करते हैं।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि युवाओं की हरकत से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। आयुक्त केएल चौहान ने मामले को गंभीरता से लिया। नेहरू नगर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी ने जांच में शिकायत सही पाई। के सामने से शुक्रवार को झोपडिय़ों में संचालित ६ होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। बैकहो लोडर चलाकर झोपडिय़ों को तोड़ दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो