scriptVideo: 90 फीट चौड़े और 60 फीट ऊंचे भव्य रंग महल में विराजेंगी मां दुर्गा | Bhilai : Duga pooja pandal | Patrika News

Video: 90 फीट चौड़े और 60 फीट ऊंचे भव्य रंग महल में विराजेंगी मां दुर्गा

locationभिलाईPublished: Sep 05, 2017 04:04:00 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई में एक विशाल रंग महल तैयार किया जा रहा है।इस रंग महल में मां दुर्गा की प्रतिमा को रखा जाएगा।

Durga pooja
भिलाई. भिलाई में एक विशाल रंग महल तैयार किया जा रहा है।इस रंग महल में मां दुर्गा की प्रतिमा को रखा जाएगा। करीब ९० फीट चौड़े और ६० फीट ऊंचा रंग महल रात होते ही अलग-अलग रंग की रोशनी से चमक उठेगा। कलाकारों के मुताबिक करीब 22 दिनों में यह पंडाल बनकर तैयार हो जाएगा। अब तक कोलकाता के लोग ही रंग महल को देख पाते थे, पहली बार है कि भिलाईमें लोगों के बीच यह बनाया जा रहा है।
विशेष महल बनेगा बाल्टियों से
इस विशेषमहल को तैयार करने कलाकार कोलकाता से पहुंचे हैं। प्रदेश में पहली बार बाल्टी से इस तरह का महल बनाया जा रहा है। इस थीम को टीवी चैनल व फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करने वाले अजय सुरजीत लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि कोलकाता में इसे २०१५ के दौरान तैयार किया गया था।जिसे लोगों ने जमकर सराहा था।
अलग-अलग रंग से रंगी जा रही बाल्टियां
कलाकार अलग-अलग रंग में बाल्टियों को रंग रहे हैं।इसके साथ-साथथर्माकॉल का हाथी व दूसरे आयटम तैयार किए जा रहे हैं। कलाकार इसे रात-रात में जाकर तैयार कर रहे हैं। वे इस काम को दिन में कम ही करते हैं।महल के भीतर में भी इंटरनल डेकोरेशन विशेष तरह का किया जाएगा। जिसकी वजह से मां दुर्गा की प्रतिमा अलग-अलग रंगों में नजर आएंगी।
क्राइम पेट्रोल में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किए

उन्होंने बताया कि वे क्राइम पेट्रोल में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किए हैं, इसके अलावा देवानंद नामक सीरियल में भी आर्ट डायरेक्टर हैं। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक सीरियल में अलग-अलग भूमिका में भी नजर आते हैं। इसके बाद भी मां दुर्गा के पंडाल की बात आती है, तो बालीऊड के सारे कामों को छोड़कर वे सीधे मां की सेवा में चले आते हैं। इस काम से वे दिल से जुड़े हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो