scriptईमानवाले अल्लाह से मिलने पहली फ्लाइट से जद्दा के लिए रवाना, देखिए वीडियो | Bhilai : Haj Yatra | Patrika News

ईमानवाले अल्लाह से मिलने पहली फ्लाइट से जद्दा के लिए रवाना, देखिए वीडियो

locationभिलाईPublished: Aug 12, 2017 10:37:00 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

ईमानवालों को अल्लाह ने पूरी जिंदगी में एक बार हज करना फर्ज करार दिया है। इस फर्ज को पूरा करने का सपना हर मुस्लिम महिला व पुरुष देखते हैं।

haj yatra

ईमानवाले अल्लाह से मिलने पहली फ्लाइट से जद्दा के लिए रवाना, देखिए वीडियो

भिलाई. ईमानवालों को अल्लाह ने पूरी जिंदगी में एक बार हज करना फर्ज करार दिया है। इस फर्ज को पूरा करने का सपना हर मुस्लिम महिला व पुरुष देखते हैं। शनिवार को इस सपने को पूरा करने जायरीन अल्लाह के सबसे प्यारे नबी हुजूर सल्ललाहु अलैही वस्लम के शहर और जहां उन्होंने इस्लाम को फैलाने बड़ी तकलीफें उठाई, उस शहर मक्का और मदीना के लिए रवाना हुए। यहां वे हज के अरकान 45 दिनों में पूरी कर लौटेंगे।
जिले से 62 से अधिक जायरीन शहर के
अलग-अलग हिस्सों से हज करने गए हैं। यह सभी आज सुबह 8.40 व शाम 4 बजे की फ्लाइट से जद्दा के लिए रवाना हो रहे हैं। इसमें से पहली फ्लाइट रवाना हो चुकी है. हज कमेटी छत्तीसगढ़ के सदस्य अकबर अली बब्बू ने बताया कि हज हाऊस से एअरपोर्ट के लिए बस को झंडा दिखाकर रवावा किया गया। छत्तीसगढ़ से इस साल 393 जायरीन हज करने के लिए जाएंगे। इसमें पुरुष 205 व महिलाएं 188 राजधानी के बाद सबसे अधिक दुर्ग से हज के लिए रवाना हुए हैं।
राजधानी से 98 व दुर्ग से 80 जायरीन हज को जा रहे हैं
छत्तीसगढ़ के सभी जायरीन एक दिन में दो फ्लाइट से नागपुर से हज के लिए रवाना होंगे। यह व्यवस्था पिछले वर्ष से ही शुरू की गई है। केन्द्र सरकार ने हाजियों को दिक्कत न हो, इसको ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था की है। इसके पहले अलग-अलग फ्लाइट से हाजी रवाना होते थे।
अकबर ने बताया कि शनिवार को हज कमेटी के सदस्यों ने जायरीन का सहयोग किया। इस मौके पर बड़ी तादात में लोग घर के बुजुर्ग सदस्यों को हज के लिए रवाना करने आए थे। 22 सितंबर से हज यात्रियों की वापसी होगी। हज के अरकान पूरा करने के बाद जायरीन मदीना पहुंचेंगे। मदीने से नागपुर के लिए सीधे फ्लाइट होगी। प्रदेश के जायरीन हज कर 22, 24 सितंबर 2017 को नागपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो