बिना मास्क के मनाया जीत का जश्न, अब भिलाई महापौर और विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों में हड़कंप
भिलाईPublished: Jan 12, 2022 08:11:06 am
शपथ ग्रहण के चार दिन बाद मेयर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी निगम चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच बेहद सक्रिय रहे अब वे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।


बिना मास्क के मनाया जीत का जश्न, अब भिलाई महापौर और विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों में हड़कंप
दुर्ग. दुर्ग जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच भी लोगों की लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। निगम चुनाव में जीत का बिना मास्क लगाए जश्न मनाना भिलाई महापौर नीरज पाल और विधायक देवेंद्र यादव दोनों को भारी पड़ गया। शपथ ग्रहण के चार दिन बाद मेयर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी निगम चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच बेहद सक्रिय रहे अब वे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों का उपचार चल रहा है। इधर दुर्ग जिले में मंगलवार को 950 नए मरीज मिले हैं। वहीं प्रदेश में 24 घंटे में 5151 नए संक्रमित मिले हैं। चार मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 1454 नए मरीज मिले हैं।