scriptBreaking: गंदगी फैलाने पर निगम ने खटाल संचालक पर लगाया 25 हजार जुर्माना | Bhilai municipal corporation | Patrika News

Breaking: गंदगी फैलाने पर निगम ने खटाल संचालक पर लगाया 25 हजार जुर्माना

locationभिलाईPublished: Aug 09, 2018 03:33:38 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने पंचनामा बनवाया। खटाल संचालक के खिलाफ 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया दिया।

patrika

Breaking: गंदगी फैलाने पर निगम ने खटाल संचालक पर लगाया 25 हजार जुर्माना

भिलाई. सड़कों पर बैठे मवेशियों को पकडऩे पहुंचे नगर पालिक निगम भिलाई की टीम को लक्ष्मी मार्केट सुपेला में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। खटाल व रतन पशु आहार केन्द्र के संचालक शशिकांत मिश्रा के कर्मचारी निगम के काउ कैचर पर चढ़ गए और वाहन को अपने कब्जे मेंं लिया।
लगाया 25 हजार का जुर्माना
इसके कारण निगम के कर्मचारी मवेशियों को ऊपर नहीं चढ़ा पाए। इस बात को लेकर लगभग निगम के स्वच्छता विभाग के अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू, सहायक राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा और खटाल संचालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं मानें तो आखिर में निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने पंचनामा बनवाया। खटाल संचालक के खिलाफ 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया दिया।
खटाल के आसपास को साफ-सुथरा रखने और गंदगी पाए जाने पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। शंकर पारा लक्ष्मी मार्केट सुपेला में रतनपशु आहार केन्द्र है। बाजू में खटाल है। जहां भैंस व गाय है। इनके मूत्र और गोबर को गंदगी को नाली में बहा देता है। इसके कारण नाली जाम हो गई है। इसकी सफाई करने पहुंचे निगम के कर्मचारियों ने मच्छर का लार्वा और बदबू के कारण नाली की सफाई नहीं कर पा रहे थे।
इसकी जानकारी निगम आयुक्त केएल चौहान को दी। जिस पर आयुक्त ने सड़क पर बैठे मवेशियों को पकड़कर कांजी हौस भेजने के निर्देश दिए। खटाल संचालक शशिकांत मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए थे। आदेश के अनुसार निगम की टीम ने कार्रवाई की।
नाली गंदगी से जाम
बता दें कि शंकर पारा में दर्जनभर से अधिक खटाल है। इन्हें १० साल पहले खाली कराया गयाथा। व्यवस्थापन के तहत गोकुल नगर कुरुद में जमीन आवंटित की गई है। लेकिन कई खटाल संचालकों ने दोनों यहां की जमीन भी नहीं छोड़ा। दोनों स्थान पर काबिज है। खटालों की गंदगी की वजह से हल्की बारिश में शंकर पारा सुपेला, कोहका और लक्ष्मी मार्केट क्षेत्र की नाली जाम होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो