scriptBreaking: सरकारी जमीन पर लगाया था बिना अनुमति लिए मोबाइल टावर, निगम के तोड़ू दस्ते ने हटाया | Bhilai municipal corporation encroachment action | Patrika News
भिलाई

Breaking: सरकारी जमीन पर लगाया था बिना अनुमति लिए मोबाइल टावर, निगम के तोड़ू दस्ते ने हटाया

नगर पालिक निगम की टीम ने सोमवार को शासकीय भूमि में बिना अनुमति के लगाए गए मोबाईल टावर को हटा दिया है।

भिलाईMar 18, 2019 / 03:38 pm

Dakshi Sahu

patrika

Breaking: सरकारी जमीन पर लगाया था बिना अनुमति लिए मोबाइल टावर, निगम के तोड़ू दस्ते ने हटाया

भिलाई. नगर पालिक निगम की टीम ने सोमवार को शासकीय भूमि में बिना अनुमति के लगाए गए मोबाईल टावर को हटा दिया है। निगम की भवन अनुज्ञा शाखा को आयुक्त एसके सुंदरानी ने निर्देशित किया था कि शहर में बिना अनुमति प्राप्त मोबाईल टावर को त्वरित हटाया जाए। जिसके बाद भवन अनुज्ञा शाखा ने दक्षिण गंगोत्री के सर्कस मैदान में लगे टावर को हटा दिया।
जारी किया था नोटिस
निगम की सर्वे टीम ने बिना अनुमति के लगाए मोबाइल टावरों को शहर भर में चिन्हित किया था। जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया था। चार बार नोटिस मिलने के बाद भी संबंधित कंपनी ने कोई उचित जवाब नहीं दिया। नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद निगम के भवन अनुज्ञा शाखा, जोन 01 के राजस्व अमला तथा तोडफ़ोड़ दस्ते ने मोबाईल टावर को हटा दिया।
चिन्हित टावरों को जल्द हटाया जाएगा
निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर बिना अनुमति के सरकारी जमीन पर मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इन्हें चिन्हित करके संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। यदि समय पर जवाब नहीं मिलेगा तो बाकी टावरों को भी हटाया जाएगा। सबसे ज्यादा अवैध टावर सुपेला और नेहरू नगर क्षेत्र में लगाए गए हैं। कई टावर बीएसपी टाउनशिप एरिया में भी चिन्हित किए गए हैं जिन्हें बिना अनुमति के लगाया गया है।

Home / Bhilai / Breaking: सरकारी जमीन पर लगाया था बिना अनुमति लिए मोबाइल टावर, निगम के तोड़ू दस्ते ने हटाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो