scriptभिलाई नगर निगम: 2 मार्च को होगा वार्डों का आरक्षण, जानिए कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए हो सकता है आरक्षित | Bhilai nigam election, reservation of wards to be held on March 2 | Patrika News

भिलाई नगर निगम: 2 मार्च को होगा वार्डों का आरक्षण, जानिए कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए हो सकता है आरक्षित

locationभिलाईPublished: Feb 24, 2021 12:41:44 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

छत्तीसगढ़ नगर पालिका अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं लिए वार्डों का आरक्षण नियम 1994 के तहत यह आरक्षण किया जाएगा।
 

भिलाई नगर निगम: 2 मार्च को होगा वार्डों का आरक्षण, जानिए कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए हो सकता है आरक्षित

भिलाई नगर निगम: 2 मार्च को होगा वार्डों का आरक्षण, जानिए कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए हो सकता है आरक्षित

भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई के चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण 2 मार्च को होगा। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को इस आशय का निर्देश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिका अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं लिए वार्डों का आरक्षण नियम 1994 के तहत यह आरक्षण किया जाएगा। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर अरूण वर्मा को सहायक विहित अधिकारी नियुक्त किया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी से होगी। महापौर पद का आरक्षण पहले ही हो चुका है। यह अनारक्षित मुक्त है यानि कोई भी वर्ग का व महिला-पुरुष उम्मीदवार हो सकते हैं। अब वार्डों का आरक्षण होगा। 70 वार्डों में 9 अनुसूचित जाति (3 महिलाओं के लिए), 3 अनुसूचित जनजाति (एक महिला), 18 अन्य पिछड़ा वर्ग ( 6 महिला), बचे 40 वार्डों में से 13 अनारक्षित महिलाओं के लिए और 27 अनारक्षित मुक्त होंगे। नगर निगम का चुनाव जून में संभावित है। इसके लिए मतदाता सूची तैयार करने साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन इंट्री का काम तेजी से चल रहा है।
Read more: नवगठित रिसाली निगम की पहली मेयर के लिए दावेदारी पेश कर सकती है गृहमंत्री की बहू, भाजपा को चेहरे की तलाश….

ये वार्ड हो सकते हैं एससी आरक्षित
1. वार्ड वार्ड 43 खुर्सीपार बापू नगर- 24.33 प्रतिशत
2 वार्ड 36 खुर्सीपर श्याम नगर- 23.79 प्रतिशत
3. वार्ड-51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर- 23.54 प्रतिशत
4. वार्ड 8 कृष्णा नगर सुपेला- 21.11 प्रतिशत
5. वार्ड 10 लक्ष्मी नगर सुपेला- 21.10 प्रतिशत
6. वार्ड 6 प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला- 20.75 प्रतिशत
7. वार्ड 69 सेक्टर-9 हॉस्पिटल सेक्टर 19.69 प्रतिशत
8. वार्ड 4 नेहरू नगर- 19.56 प्रतिशत
9. वार्ड 32 बैंकुंठधाम सुंदर नगर- 19.40 प्रतिशत
Read more: दिलचस्प होगा नवगठित रिसाली निगम का पहला चुनाव, कांग्रेस की गृहमंत्री संभाल रहे कमान तो भाजपा को नेतृत्व की तलाश

इन वार्डोँ एसटी आरक्षित होने की संभावना
1. वार्ड 62 सेक्टर-6 मध्य 17.83 प्रतिशत
2. वार्ड-61 सेक्टर-6 पूर्व- 10.09 प्र्रतिशत
3. वार्ड 58 सेक्टर-4 पश्चिम 10.54 प्रतिशत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो