भिलाई में 27 वर्षीय युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोपी संतोष खरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 345(घ), 354, 450 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। एएसपी रोहित कुमार झा ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे युवती के घर में आरोपी संतोष खरे जबरन घुस गया। उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। उसकी लज्जा भंग करने की कोशिश की। युवती का हाथ बाह पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। युवती जब चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया। बाद में पीडि़ता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
भिलाई में नाबालिक लड़की का अपहरण कर फरार आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि यादव के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 21 मार्च को आरोपी रवि यादव (24 वर्ष) ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। आरोपी नाबालिग को बैंग्लुरू के बाद बिहार लेकर भाग गया था। वहां उसका दैहिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहां पीडि़ता को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।