मंगलवार को भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन गैस पाइपलाइन में मरम्मत के दौरान विस्फोट से ११ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में 30 से ज्यादा कर्मी झुलस गए थे। जिनमें से 12 गंभीर रूप से झुलसे कर्मियों का उपचार सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा है। जिनसे मिलने आज केंद्रीय इस्पात मंत्री और सीएम डॉ. रमन सिंह पहुुंचे।
पीडि़तों से मिले सीएम
मुख्यमंत्री डॉ .रमन सिंह बुधवार सुबह 11.30 बजे भिलाई नगर के सेक्टर -9 स्थित अस्पताल पहुंचे। वहां इस्पात संयंत्र हादसे के घायलों से मिलकर उनकी चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री संयंत्र प्रबन्धन और दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों से कल के हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली। उसके बाद सीएम रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

मंत्री और सेल चेयरमेन को गेट पर रोका
बर्न यूनिट में भर्ती 12 कर्मियों से मिलने पहुंचे सेल चेयरमेन अनिल कुमार चौधरी, मंत्री रमशीला साहू, विधायक विद्या रतन भसीन, विधायक सांवला राम डाहरे सहित अन्य नेताओं को गेट पर रोक दिया गया। सुरक्षा और इंफेक्शन को देखते हुए उन्हें पीडि़तों मिलने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं दुर्ग माच्र्युरी में सुबह से कांग्रेस नेत्री पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर मृत कर्मचारियों को परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिखी।