scriptकोटा के जमाई की अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई | Sundar Pichai : highest salary in the US | Patrika News

कोटा के जमाई की अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई

locationजयपुरPublished: Feb 10, 2016 09:56:00 am

Submitted by:

shailendra tiwari

कोटा के दामाद सुंदर पिचई का वेतन अमरीका में सबसे ज्यादा हो गया है।  पिचई गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। पिचई को 19.9 करोड़ डॉलर यानी करीब 13 अरब 52 करोड़ 51 लाख रुपए के बराबर कंपनी के शेयर दिए गए हैं।

इसके साथ ही सुंदर पिचई अमरीका में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ बन गए हैं। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के गठन के बाद सुंदर सर्च इंजन के सीईओ नियुक्त हुए थे। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुंदर को तीन फरवरी को अल्फाबेट के 273,328 शेयर अलॉट किए गए। इस नए आवंटन के बाद सुंदर के पास गूगल के 65 करोड़ डॉलर के शेयर हो गए हैं। गौरतलब है कि पिचई ने कोटा की अंजली से शादी की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो