पुलिस ने भारतीय दूतावास से किया संपर्क
27 जनवरी को महिला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनदर्शन में पति के बारे में पता लगाने की फरियाद की। सीएम हाउस से मार्क होकर आवेदन दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा के पास पहुंचा। उन्होंने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और डीएसपी अभिषेक झा को मामले की जांच कर पूरा जानकारी एकत्र करने निर्देश दिए। 16 फरवरी को डीएसपी ने मामले में भारतीय दूतावास रियाद सउदी को मेल के माध्यम से पत्राचार किया।

20 को भारतीय एंबैसी से आया दु:खद मेल
डीएसपी ने बताया कि 20 फरवरी को भारतीय दूतावास रियाद से मेल आया। इरशाद यहां पर ड्राइवरी करता था। उसकी मौत हो चुकी है। उसने सुसाइड कर लिया था। मामले में जानकारी मांगी जाएगी कि इरशाद की किन परिस्थितियों में मौत हुई। उसकी पत्नी को और क्या मदद मिल सकती है, इसके लिए फिर मेल किया जाएगा।

सदमें में पत्नी और पूरा परिवार
इरशाद की पत्नी बच्चे का साथ छह माह से पति का इंतजार करती रही है। छ: माह से पति की कोई खोज खबर नहीं थी, लेकिन जब परिवार को मौत की खबर मिली तो पूरा परिवार सकते में आ गया। पति की मौत की खबर से निसार खातून सदमे में है। इरशाद ही घर का सहारा था। उसकी कमाई से परिवार का पेट चलता है। लेकिन इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिवार मृतक के आत्महत्या के कारण जानने की कोशिश कर रहा है।