scriptकांग्रेस विधायक देंवेंद्र यादव के भूमि पूजन कार्यक्रम का भाजपा नेताओं ने किया विरोध | Bhumi Poojan was not allowed by Bhilai Mayor Devendra Yadav | Patrika News

कांग्रेस विधायक देंवेंद्र यादव के भूमि पूजन कार्यक्रम का भाजपा नेताओं ने किया विरोध

locationभिलाईPublished: Jul 08, 2020 08:28:58 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई महापौर व विधायक देवेंद्र यादव को हुडको में भूमिपूजन के दौरान लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

भूमिपूजन करने गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भीड़ ने घेरा, लोगों का गुस्सा देख बुलानी पड़ी पुलिस

भूमिपूजन करने गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भीड़ ने घेरा, लोगों का गुस्सा देख बुलानी पड़ी पुलिस

भिलाई. भिलाई महापौर व विधायक देवेंद्र यादव को हुडको में भूमिपूजन के दौरान भाजपा नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। मंगलवार को विधायक देवेंद्र अपने विधानसभा क्षेत्र के हुडको मैदान में पौनी पसारी योजना के तहत 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले शेड और स्टेडियम निर्माण का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। जहां पहले से मौजूद लोग, भाजपा नेता पूर्व पार्षद संजय दानी विरोध करने लगे। बाद में जब विधायक ने बताया कि यहां केवल सांकेेतिक भूमि पूजन किया जा रहा है। निर्माण किसी और जगह होगा, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
हुडको मैदान में देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई तब सुरक्षा के लिए पुलिस बल बुलाना पड़ी। हुडको में विधायक का विरोध करने वाले भाजपा के नेताओं का कहना था कि हुडको मैदान में हमेशा बड़े और सार्वजनिक आयोजन होते है। इसमें शेड लगाने से असमाजिक तत्वों का जमावड़ा यहां लगा रहेगा जिससे रहवासियों को इसका सामना करना पड़ेगा। युवा नेता नितेश मिश्रा का कहना था कि इस हुडको मैदान पर क्षेत्र का एक मात्र साप्ताहिक बाजार भी लगता है। जिसके बाद निगम के अधिकारियों ने लोगों को बताया कि यहां केवल सांकेतिक भूमि पूजन किया जा रहा है। तब वे शांत हो गए। विधायक ने भूमि पूजन करके लोगों का आभार जताया।
भूमिपूजन करने गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भीड़ ने घेरा, लोगों का गुस्सा देख बुलानी पड़ी पुलिस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो