scriptबालोद जिले के 6 नगर पंचायत में 3-3 पर भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष, गुरुर में भाजपा के बहुमत के बाद भी कांग्रेस जीती, चिखलाकसा में निर्विरोध | BJP and Congress president at 3-3 in 6 Nagar Panchayat of Balod | Patrika News

बालोद जिले के 6 नगर पंचायत में 3-3 पर भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष, गुरुर में भाजपा के बहुमत के बाद भी कांग्रेस जीती, चिखलाकसा में निर्विरोध

locationभिलाईPublished: Jan 04, 2020 10:54:44 pm

जिले के छह नगर पंचायत में शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। नव निवार्चित पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिले के छह नगर पंचायत में तीन-तीन पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष चुने गए। सबसे चौका वाला परिणाम गुरुर नगर पंचायत का रहा।

बालोद जिले के 6 नगर पंचायत में 3-3 पर भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष, गुरुर में भाजपा के बहुमत के बाद भी कांग्रेस जीती, चिखलाकसा में निर्विरोध

बालोद जिले के 6 नगर पंचायत में 3-3 पर भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष, गुरुर में भाजपा के बहुमत के बाद भी कांग्रेस जीती, चिखलाकसा में निर्विरोध

बालोद@Patrika. जिले के छह नगर पंचायत में शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। नव निवार्चित पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिले के छह नगर पंचायत में तीन-तीन पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष चुने गए। सबसे चौका वाला परिणाम गुरुर नगर पंचायत का रहा। यहां भाजपा को पूर्ण बहुमत के बाद भी कांग्रेस के रणनीतिकारों ने बाजी पलट दी और अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। यहां टीकेश्वरी साहू अध्यक्ष और प्रमोद सोनवानी उपाध्यक्ष चुने गये। चुनाव के दौरान विधायक संगीता सिन्हा मौजूद रही। इसी तरह प्रदेश की एकमात्र महिला मंत्री अनिला भेडिय़ा के गृह डौंडीलोहारा नगर पंचायत में मात्र तीन पार्षद के बाद भी पार्टी ने निर्दलीयों के समर्थन से अध्यक्ष पद पर विजयी हासिल कर ली। यहां से कांग्रेस की लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष चुनी गई। इसी तरह चिखलाकसा नगर पंचायत में भाजपा की भीखी मसीया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए। डौंडी नगर पंचायत में भाजपा के सोमेश शोरी अध्यक्ष और डा. रुपेश सोनी उपाध्यक्ष चुने गए। नगर पंचायत अर्जुंदा में कांग्रेस के चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष चुना गया।
महिला मंत्री के गृह नगर में निर्दलीयों के समर्थन से बना कांग्रेस का अध्यक्ष
डौंडीलोहारा. महिला मंत्री अनिला भेडिय़ा के गृह नगर पंचायत में 15 पार्षदों में से केवल 3 सीट जीतकर भी निर्दलीयों का समर्थन लेकर अध्यक्ष बनाने में कांग्रेस सफल हो गई। नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन शनिवार को पार्षदों द्वारा पीठासीन अधिकारी एसडीएम आरएस ठाकुर, प्रभारी सीएमओ नेतराम रत्नेश, नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय की उपस्थिति में किया गया। वार्ड 11 से पार्षद चुन कर आई कांग्रेस की लोकेश्वरी साहू को 15 में से कुल 8 मत पड़े। वहीं भारतीय जनता पार्टी की माया ठाकुर को 7 मत मिले। एक मत के लोकेश्वरी विजयी घोषिथ की गई। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड 12 से कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय जीतने वाली विद्या शर्मा को 10 मत और वार्ड 3 से भाजपा की अंबिका निषाद को 5 मत मिले। इस तरह विद्या शर्मा उपाध्यक्ष निवार्चित हुई।
निर्दलीयों के दम पर कांग्रेस ने बाजी पलटी
नगर पंचायत का चुनाव परिणाम इस बार चौंकाने वाला था। यहां 15 में से 7 सीट पर निर्दलीय पार्षद चुने गए। जबकि भाजपा ने 5 व सत्ताधारी कांग्रेस केवल 3 सीट जीती थी। इसबार यहां निर्दलीय पार्षद के अध्यक्ष बनने की संभावना दिख रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने निर्दलीयों का समर्थन हासिल कर बाजी जीत ली। इसके लिए निर्दलीयों को मोटी रकम सहित विभिन्न तरह के प्रलोभन दिए जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है।
बालोद जिले के 6 नगर पंचायत में 3-3 पर भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष, गुरुर में भाजपा के बहुमत के बाद भी कांग्रेस जीती, चिखलाकसा में निर्विरोध
गुंडरदेही में भाजपा के रानू सोनकर बनीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कांग्रेस के खाते में
गुंडरदेही. नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की रानू सोनकर 8 वोट पाकर अध्यक्ष बन गई है। कांग्रेस को उपाध्यक्ष पद पर ही सन्तोष करना पड़ा।
एक मत से विजजी हुए अध्यक्ष
एसडीएम प्रियंका वर्मा ने सुबह 10 बजे सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष के लिए भाजपा से रानू सोनकर और कांग्रेस से वर्षा रानी चंद्राकर और उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से गौकरण उर्फ संजू सोनकर, भाजपा से विजय सोनकर ने नमांकन भरा। मतदान के बाद परिणाम भाजपा के पक्ष में आया और पार्षदों ने अपना अध्यक्ष चुन लिया। अध्यक्ष के मतों की गिनती के बाद 2 बजे परिणाम घोषित किया गया। जिसमें रानू को 8 वोट और वर्षा को 7 वोट मिले। एक मत से विजयी हासिल कर रानू अध्यक्ष बनी। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के गौकरण विजयी हुए।
गुरुर नगर पंचायत में भाजपा की बहुमत के बाद भी कांग्रेस ने बाजी जीती
गुरुर. नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत के बाद भी पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा। पार्षदों की संख्या कम होने के बाद भी यहां पर अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। यहां से कांग्रेस की टीकेश्वरी साहू अध्यक्ष और प्रमोद सोनवानी उपाध्यक्ष चुने गये। दोनों प्रत्याशी एक मत के अंतर से जीते है।
नगर पंचायत में भाजपा के 8 पार्षद और कांग्रेस के 7 पार्षद निवार्चित हुए हैं। बहुमत नहीं होने के बाद भी कांग्रेस ने नगर पंचायत में कब्जा जमाया। विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा ने चुनाव की कमान संभाल रखी थी।
बालोद जिले के 6 नगर पंचायत में 3-3 पर भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष, गुरुर में भाजपा के बहुमत के बाद भी कांग्रेस जीती, चिखलाकसा में निर्विरोध
डौंडी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
डौंडी. नगर पंचायत डौंडी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया। भाजपा के सोमेश शोरी को 7 मत मिले। वहीं कांग्रेस से पलटन भुआर्य को 6 मत मिले। इस तरह अध्यक्ष पद भाजपा के सोमेश विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के डॉ रूपेश नायक को 7 मत और निर्दलीय बलीराम धनकर को 6 मत मिले। इस तरह उपाध्यक्ष पद भी भाजपा के खाते में चला गया।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
बालोद जिले के 6 नगर पंचायत में 3-3 पर भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष, गुरुर में भाजपा के बहुमत के बाद भी कांग्रेस जीती, चिखलाकसा में निर्विरोध
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो