script

भिलाई निगम उपचुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ, दोनों वार्डों में भाजपा जीती, नहीं चला महापौर का जादू

locationभिलाईPublished: Dec 24, 2019 12:22:48 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई नगर निगम के उपचुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। दो वार्डों में हुए इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने मंगलवार को जीत दर्ज की। (Bhilai News)

भिलाई निगम उपचुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ, दोनों वार्डों में भाजपा जीती, नहीं चला महापौर का जादू

भिलाई निगम उपचुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ, दोनों वार्डों में भाजपा जीती, नहीं चला महापौर का जादू

भिलाई. भिलाई नगर निगम के उपचुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। दो वार्डों में हुए इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने मंगलवार को जीत दर्ज की। भिलाई के वार्ड 3, नेहरू नगर में में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश यादव ने कांग्रेस के अतुल श्रीवास्तव को हराया है। भाजपा के जयप्रकाश यादव 32 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को पराजय का सामना करना पड़ा। इधर वार्ड 10 शांति नगर में भाजपा की प्रमिला दुबे ने कांग्रेस प्रत्याशी रीता साकेत कुशवाहा को हरा दिया है। दोनों ही वार्डों में महापौर देवेंद्र यादव का जादू नहीं चल पाया।
(Chhattisgarh Civic Polls 2019)
कवर्धा में यह है रूझान
5 नगर पंचायत का परिणाम
पिपरिया नगर पंचायत
07 कांग्रेस
07 भाजपा
01 निर्दलीय

सहसपुर लोहारा नगर पंचायत
07 -कांग्रेस
07 -भाजपा
01 -निर्दलीय

बोड़ला-नगर पंचायत
कांग्रेस 12
भाजपा 01
निर्दलीय 02

पांडातराई नगर पंचायत
कांग्रेस 09
भाजपा 04
निर्दलीय 02
पंडरिया नगर पंचायत
06 कांग्रेस
05 जोगी कांग्रेस
03 भाजपा
01 निर्दलीय

भिलाई निगम उपचुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ, दोनों वार्डों में भाजपा जीती, नहीं चला महापौर का जादू
दुर्ग संभाग में यह जीते
दुर्ग संभाग में बीजेपी ने जीत से खाता खोला है। मंगलवार को दुर्ग संभाग के बालोद नगर पालिक में वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा ने कांग्रेस के हंसमुख टुवानी को हराकर निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराया है। इधर राजनांदगांव के डोंगरगढ़ नगर पालिका के वार्ड 11 में निर्दलीय प्रत्याशी उमा महेेश वर्मा ने जीत दर्ज की है। वहीं राजनांदगांव के एक दर्जन से ज्यादा वार्डो में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दुर्ग नगर निगम में पहले चरण की गिनती पूरी हो गई है। पहले राउंड में कांग्रेस 9, भाजपा 3 और निर्दलीय 3 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बेमेतरा नगर पालिका के वार्ड 12 में कांग्रेस के मनोज शर्मा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा बेमेतार के वार्ड 8, 10 और 12 में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

दुर्ग नगर निगम में यह चल रहे आगे

वार्ड 5 वार्ड सत्यवती पटेल कॉन्ग्रेस 200 वोट से आगे
वार्ड 22 पालन कुमार कॉन्ग्रेस आगे
वार्ड दो चमेली भाजपा आगे
वार्ड 4 लीला देवांगन भाजपा 200 वोट से आगे
वार्ड 47 कविता गांधी निर्दलीय 130 वोट से आगे
वार्ड 59 शिवेंद्र परिहार निर्दलीय 59 वोट से आगे
वार्ड 18 विजय सोनी आगे
वार्ड 39 पुष्पा वर्मा आगे
महापौर पद के दावेदार पीछे
दुर्ग नगर निगम में महापौर चन्द्रिका चन्द्राकर के पति जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रत्नेश चन्द्राकर पहले चक्र में 95 वोट से पीछे। महापौर पद के दावेदार माने जा रहे थे।
राजनांदगांव जिले की स्थिति
नगर पंचायत ……छुईखदान
कुल वार्ड की संख्या – 15
कॉंग्रेस – —4
भाजपा — 9
निर्दलीय —2

नगर पंचायत ……छुरिया
कुल वार्ड की संख्या – 15
कॉंग्रेस – —7
भाजपा — 8
निर्दलीय —0

नगर पंचायत ……गंडई
कुल वार्ड की संख्या – 15
कॉंग्रेस – —7
भाजपा — 7
निर्दलीय —1
नगर पंचायत ……अंबागढ चौकी
कुल वार्ड की संख्या – 15
कॉंग्रेस – —11
भाजपा — 3
निर्दलीय —1

नगर पंचायत ……डोंगरगांव
कुल वार्ड की संख्या – 15
कॉंग्रेस – —10
भाजपा — 3
निर्दलीय —2

ट्रेंडिंग वीडियो