शादी का दिया था प्रलोभन
सुपेला टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि आरोपी प्रदीप धुर्वे ने नाबालिग को बहला फुसला कर उसे घुमाने का झांसा दिया। पीडि़ता से कहा कि अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। वह मायके गई है। अब लौट कर नहीं आएगी। नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कर किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने नाबालिग को गोली खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

पीडि़ता नाबालिग ने जब मामले की शिकायत पुलिस में की तो आरोपी युवक फरारा हो गया था। कई दिनों से टीम उसके तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
नाराज होकर दो बहने घर से निकली, पुलिस खोजबीन कर रही थी कि लौट आई
भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत दो बहनें अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। आसपास खोजबीन के बाद परेशान परिजनों ने शिकायत पुलिस में की। पुलिस धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों बहन की खोज रही थी इसी बीच दोनों बहन घर लौट आई। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने उन्हें किसी बात पर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर दोनों बिना बताए घर से निकल गई थी। गुस्सा शांत हुआ तो लौट आई। जिसके बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।