scriptBreaking : चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में हुआ ईद का ऐलान : छत्तीसगढ़ के कांकेर और धमतरी से की तस्दीक, बुधवार को मनेगी ईद | Breaking : Eid announcement of the mosque as soon as moon is visible | Patrika News

Breaking : चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में हुआ ईद का ऐलान : छत्तीसगढ़ के कांकेर और धमतरी से की तस्दीक, बुधवार को मनेगी ईद

locationभिलाईPublished: Jun 04, 2019 11:37:46 pm

शहर का मुस्लिम समुदाय बुधवार को ईद मनाएगा। शहर में ईद के चांद का दीदार नहीं हो सका, लेकिन मस्जिदों की कमेटियों से मिली जानकारी के मुताकिब कांकेर, धमतरी और कोंडागांव में चांद देखा गया।

Bhilai

चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में हुआ ईद का ऐलान : छत्तीसगढ़ के कांकेर और धमतरी से की तस्दीक

भिलाई@Patrika. शहर का मुस्लिम समुदाय बुधवार को ईद मनाएगा। शहर में ईद के चांद का दीदार नहीं हो सका, लेकिन मस्जिदों की कमेटियों से मिली जानकारी के मुताकिब कांकेर, धमतरी और कोंडागांव में चांद देखा गया। मस्जिदों ने इस बात की तस्दीक करने के लिए अपने लोगों को उन शहरों में रवाना किया, जहां चांद के दीदार की खबर आई। रजा मस्जिद के सदर गफ्फार खान ने बताया कि रात करीब १०.३० बजे तस्दीक की बात को गवाहों की मौजूदगी में पुख्ता किया गया, इसके बाद मस्जिदों में ईद का ऐलान हुआ। इसके साथ ही शहरभर के मुस्लिम परिवार बुधवार को ईद की खुशियां बांटने को भी तैयार हो गए। ऐलान होते ही हर कोई एक-दूसरे से गले मिलता नजर आया।
60 रुपए देना होगा फितरा
जामा मस्जिद ने तय किया है कि हर एक बंदे को फितरे के तौर पर ६० रुपए देने होंगे। फितरे की रकम ईद की नमाज के पहले अदा की जाएगी। मस्जिदों के ईमामों ने कहा है कि फितरे के साथ ही जकात की अदायगी भी कर दें। ये हर एक मुस्लमान पर फर्ज किया गया है।
जानिए… कहां कितने बजे ईद की नमाज

जामा मस्जिद सेक्टर ६ – ८.३०
बाड़ा ईदगारह फरीद नगर – ८.३०

शेर-ए-खुदा ईदगाह, हाउसिंग बोर्ड – ८.१५
रजा जामा मस्जिद, लिंक रोड – ९.३०

गौसिया मस्जिद कैंप-१ – ८.००
फरीदिया मस्जिद – ८.००
नूरी मस्जिद फरीद नगर – ८.००
्रफलकनुमा मस्जिद – ८.००

हजरत बिलाल मस्जिद हुडको – ८.३०
ईदगाह, रिसाली – ८.३०

मस्जिद रुआबांधा – ८.३०
मदनी मस्जिद खुर्सीपार – ८.४५

अशरफी मस्जिद खुर्सीपार – ९.००
ईदगाह, भिलाई-३ – ८.३०
नूरी मस्जिद – ८.३०
गौसिया मस्जिद अहिवारा – ८.३०

तकियापारा दुर्ग – ९.१५
हुडको मस्जिद – ७.३०

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो