हादसा : अज्ञात वाहन ने BSP कर्मचारी को कुचला, इलाज के दौरान मौत, सदमें में परिवार
भिलाईPublished: Sep 20, 2023 05:55:03 pm
Road Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएचएम कर्मी मोहम्मद सिद्दीकी 17 सितंबर को दोपहर में जवाहर उद्यान के समीप सड़क में किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गए थे। उनके सिर व कंधे पर चोट लगी थी।


हादसा : अज्ञात वाहन ने BSP कर्मचारी को कुचला, इलाज के दौरान मौत, सदमें में परिवार
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएचएम कर्मी मोहम्मद सिद्दीकी 17 सितंबर को दोपहर में जवाहर उद्यान के समीप सड़क में किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गए थे। उनके सिर व कंधे पर चोट लगी थी। घायल को सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल किया गया था। सिटी स्कैन करने के बाद गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को सुबह करीब 10.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। वे एम पॉकेट, मरोदा सेक्टर में रहते थे। इधर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं कर्मियों ने जल्द इस सड़क में डिवाइडर बनाने की मांग की है।