भिलाईPublished: Aug 13, 2021 09:19:03 pm
Abdul Salam Salam
ऑपरेशन शुरू करने से पहले कक्ष का किया पूजा पाठ और लोकार्पण.
भिलाई. कोरोना महामारी की वजह से पिछले करीब दो साल से सिविल हॉस्पिटल, सुपेला में सीजर ऑपरेशन और महिलाओं की नसबंदी बंद पड़ी थी। शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ इसे शुरू कर दिया गया। शास्त्री अस्पताल में सामान्य डिलीवरी जारी थी, लेकिन सीजर ऑपरेशन बंद था। इससे बड़ी संख्या में डिलीवरी के महिलाओं का जिला अस्पताल, दुर्ग भेजा जा रहा था। अब यह सुविधा सिविल हॉस्पिटल में मिलने लगेंगी।