bell-icon-header
भिलाई

आधी रात को दोस्तों के साथ कार में घूमने निकले युवक की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, एक युवक घायल

तेज रफ्तार कार को इससे पहले कुनाल नियंत्रित कर पाता वह सीधे डिवाइडर से टकराते हुए नाले के पास लगे ग्रिल में जा घुसी। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए।

भिलाईNov 22, 2021 / 04:47 pm

Dakshi Sahu

आधी रात को दोस्तों के साथ कार में घूमने निकले युवक की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, एक युवक घायल

भिलाई. मिनी इंडिया भिलाई में एक बार फिर आधी रात को रफ्तार का कहर जानलेवा साबित हुआ है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए ग्रिल में जा घुसी। इस हादसे में चालक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूसरे युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के बाद से उसके परिजन सदमे में है।
यह भी पढ़ें
रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी माजदा से टकराए बाइक सवार, दो लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
….

दोस्तों के साथ घूमने निकला था युवक
स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने बताया कि 20 नवम्बर रात को जुनवानी ग्रीन वेली में रहने वाले कुनाल साहू पिता योगेश्वर साहू (21 साल) अपने दोस्त के साथ कार से घूमने निकला था। रात करीब साढ़े 12 बजे दोस्त प्रिंस और हरीश को बुलाया और तीनों कार से कोहका की तरफ निकले। चालक कुनाल साहू कोहका अपने दोस्त जय प्रकाश को लेने गया था। वहां से उसे लेकर तेज रफ्तार में सूर्य मॉल की ओर निकला। जैसे ही एमजे कॉलेज के पास कार पहुंची और अनियंत्रित हो गई।
नाले के ग्रिल में जा घुसी तेज रफ्तार कार
तेज रफ्तार कार को इससे पहले कुनाल नियंत्रित कर पाता वह सीधे डिवाइडर से टकराते हुए नाले के पास लगे ग्रिल में जा घुसी। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार चला रहे कुनाल के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं जय प्रकाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।
वाहन की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत
दुर्ग से लगे ग्राम चंदखुरी केनाल पारा निवासी फुलूबाई निर्मलकर को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। वह रोड पर अचेत पड़ी थी। पोता राजूलाल निर्मलकर उसे अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलगांव थाना पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे की घटना है। राजू ने बताया कि दुकान पर काम कर रहा था। उसी समय एक्सीडेंट होने की आवाज सुनाई दी। वह दुकान से निकल कर देखा तो रोड पर उसकी दादी जमीन पर बेहोश पड़ी थी।

Hindi News / Bhilai / आधी रात को दोस्तों के साथ कार में घूमने निकले युवक की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, एक युवक घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.