scriptएक्टू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा : सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले को कुचला जा रहा | Central Government's Labor, Farmer, Anti-Employment Policy | Patrika News

एक्टू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा : सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले को कुचला जा रहा

locationभिलाईPublished: Oct 07, 2018 09:58:55 pm

Submitted by:

Abdul Salam

पांच साल में देखा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले को कुचला जा रहा है। मानवाधिकार, मजदूर लीडरों को नजरबंद किया गया।

BHILAI

BHILAI

भिलाई. एक्टू का दुर्ग जिला सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब केंद्र में मोदी सरकार अपने 5 साल और राज्य में मुख्यमंत्र डॉक्टर रमन सिंह की सरकार 15 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वर्तमान में महत्वपूर्ण राजनीतिक हालात हैं। केंद्र की मजदूर, किसान, रोजगार विरोधी पॉलिसी रही है। वहीं राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की बदहाली हुई है। सम्मेलन में इसका संकल्प लिया जा रहा है कि मजदूरों के बीच राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

एक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने पत्रिका से खास चर्चा में यह बात कही। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विषय पर पूछने पर उन्होंने कहा कि पांच साल में देखा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले को कुचला जा रहा है। मानवाधिकार, मजदूर लीडरों को नजरबंद किया गया। इसके पीछे वजह सिर्फ यह है कि वे केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उनको अरबन नक्सल कहा जा रहा है।
राज सत्ता की ओर बढ़ रही सरकार
केंद्र सरकार लोकतंत्र के खिलाफ फासीवादी की तर्ज पर काम कर रहा है। राज सत्ता की ओर जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2019 में चुनाव जीतेंगे, इसके बाद 50 साल तक कोई हिला नहीं पाएगा। जिस देश में लोकतंत्र है, हर पांच साल में चुनाव होता है। वहां यह दावा कैसे कर सकते हैं। इसका मतलब है कि वे फासीवादी सत्ता मुकम्मल तौर पर देश में स्थापित करने की ओर बढ़ रहे हैं।
वामदलों के पक्ष में करेंगे काम
किस राजनीतिक दल के पक्ष में काम करेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र में मोदी व रमन सरकार के खिलाफ काम किया जाएगा। वामपंथी के पक्ष में काम किया जाएगा, यह तय किया गया है। उद्घाटन सत्र के दौरान एक्टू की पुस्तक मोदी का मजदूर वर्ग पर हमला आधुनिक गुलामी की ओर का विमोचन भी किय गया। कार्यक्रम में भीमराव बागड़े, एजी कुरैशी, तुलसी देवदास, जय प्रकाश नायर, अशोक मिली, ए शेखर, बृजेश तिवारी, श्यामलाल साहू, दिलीप पारकर, पूनाराम साहू, मनोज कोसरे मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो