scriptमौसम का बदला मिजाज : बारिश के साथ गिरे ओले, तेज बारिश से बाजार भी अस्त-व्यस्त : Video | CG weather news : Wet with rain | Patrika News

मौसम का बदला मिजाज : बारिश के साथ गिरे ओले, तेज बारिश से बाजार भी अस्त-व्यस्त : Video

locationभिलाईPublished: Mar 20, 2019 06:50:45 pm

शाम चार बजते ही शहर में हुई झमाझम बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओले ने होली का रंग फीका कर दिया। बुधवार दोपहर बाद हुई अचानक बारिश और साथ में गिरे ओले की वजह से शहर का मौसम बदल गया।

bhilai patrika

मौसम का बदला मिजाज : बारिश के साथ गिरे ओले, तेज बारिश से भी अस्त-व्यस्त

भिलाई@Patrika. शाम चार बजते ही शहर में हुई झमाझम बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओले ने होली का रंग फीका कर दिया। बुधवार दोपहर बाद हुई अचानक बारिश और साथ में गिरे ओले की वजह से शहर का मौसम बदल गया। उत्तर भारत में बने पश्चिम विक्षोभ और मध्य महाराष्ट्र के ऊपर बने चक्रवात के असर से शहर में 20 मिनट में ही अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तेज हवा के संग हल्की बारिश हो सकती है।
शनिवार तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा

मध्यभारत के ऊपर बने चक्रवात के असर से बुधवार दोपहर के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। और दिनभर बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात और विक्षोभ के असर से शनिवार तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। लोगों ने बताया कि होली के मौके पर एेसी बारिश ४० साल में पहली बार हुई है। इसके पहले भी होली के आसपास बारिश हुई मगर एेसी झमाझम और ओले नहीं गिरे थे।
होली पर बरसेगा पानी
मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन के अनुसार उत्तरभारत में बने पश्चिम विक्षोभ की वजह से राजस्थान पर उपरी चक्रवात बना है। साथ ही मध्यभारत में भी यही स्थिति है। @Patrika इन सभी का असर प्रदेश में दो दिन बाद पड़ता है, इसलिए बुधवार से लगातार मौसम बदल रहा है। गुरुवार से शुक्रवार तक बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के संग बारिश भी होगी।
बाजार पर असर
बुधवार दोपहर हुई अचानक बारिश की वजह से शहर में सजे होली के बाजार पर भी खासा असर पड़ा। सेक्टर 6, सुपेला, पावरहाउस सहित अन्य स्थानों पर लगी छोटी-छोटी दुकानों को नुकसान हुआ। @Patrika होलिका दहन के दिन ही लोग होली की खरीदारी करने बाजार जाते हैं और बारिश के बाद बाजार सूना हो गया।
होलिका भी भीगी
तेज बारिश की वजह से शहरभर में सजाई गई छोटी-बड़ी होलिका भी पूरी तरह भीग गई। शहर में सुबह से ही होलिका सजा दी गई थी, ताकि महिलाएं पूजन कर सकें,लेकिन दोपहर को हुई बारिश की वजह से होलिका दहन में रात में काफी दिक्कतें आई।
खूब गिरे ओले
बुधवार दोपहर बारिश के खूब ओले गिरे। पहले तो ओले की साइज काफी छोटी थी,लेकिन अचानक हुई तेज बारिश के साथ ही ओलो की साइज भी बढ़ गई। @Patrika लोगों के घरों से सामने कुछ देर के लिए बर्फ की चादर सी बिछ गई।
अरहर और चना में लग जाएगा दाग, झड़ गए आम के आम के बौर और केरी
कृषि वैज्ञानिक जीएस दुबे के मुताबिक तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने से रबी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। चना और अरहर की फसल अभी कट रही है। या खलियान में सूखने के लिए रखें है। @Patrika बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान इसी को हुआ है। ओले के कारण इसकी क्वालिटी खराब हो जाएगी। गेहंू की बालियां पक गई है, दाने गिरेंगे। इस बार आम के पेड़ बौर से लद गए थे, इस बारिश में पचास फीसदी बौर व केरी झड़ गए हैं।
bhilai patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो