भिलाई

Breaking: चुनाव ड्यूटी में एमपी जा रहे जवानों की बस भिलाई में दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर, Video

चुनाव ड्यूटी के लिए मध्यप्रदेश जा रहे जवानों की बस बुधवार को चंद्रा मौर्य टॉकीज सिग्नल के पास दुर्घटना की शिकार हो गई।

भिलाईNov 22, 2018 / 03:39 pm

Dakshi Sahu

Breaking: चुनाव ड्यूटी में एमपी जा रहे जवानों की बस भिलाई में दुर्घटनाग्रस्त, एक गंभीर, Video

भिलाई. चुनाव ड्यूटी के लिए मध्यप्रदेश जा रहे जवानों की बस बुधवार को चंद्रा मौर्य टॉकीज सिग्नल के पास दुर्घटना की शिकार हो गई। बस में बैठे पंजाब पुलिस के दो जवानों को चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव ड्यूटी में लगे पंजाब पुलिस के जवान बलौदाबाजार से मध्य प्रदेश जाने के लिए निकले थे।
भिलाई के चंद्रा मौर्या टॉकीज के पास सिग्नल पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने अचानक वाहन कोहाथ दिखाकर रोक दिया। जिसके चलते चुनाव ड्यूटी में लगे दो वाहन आपस में पीछे से टकरा गए। ट्रक और बस में बैठे जवानों में एक गुरमीत सिंह को पैर में गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के अस्पताल ले जाया गया।
मौके से गायब हो गए पुलिस के जवान
ट्रैफिक पुलिस के जवान बस को रोककर मौके से गायब हो गए। पंजाब पुलिस चुनाव ड्यूटी में लगे जवानों का कहना था कि सिर्फ पैसे की लालच के चलते बाहर की गाड़ी को रूकवा दिया। जब पता चला कि इसमें पुलिस के जवान हैं तो ट्रैफिक पुलिस मौके से गायब हो गया। दुर्घटना में जवानों की बस के शीशे पूरे तरह टूट गए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.