scriptब्रेकिंग : रोड शो के दौरान सीएम रमन की अंगूठी गुमी | Chhattisgarh Election : CM Raman ring missing during road show | Patrika News

ब्रेकिंग : रोड शो के दौरान सीएम रमन की अंगूठी गुमी

locationभिलाईPublished: Nov 17, 2018 11:40:36 pm

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की कीमती सोने की अंगूठी गुम गई। अगूंठी गुमने की जानकारी मिलते ही सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उनके काफिले को रोककर टार्च की रोशनी में खोजबीन की गई।

#cgelection2018

ब्रेकिंग : रोड शो के दौरान सीएम रमन की अंगूठी गुमी

भिलाई@Patrika. मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की कीमती सोने की अंगूठी गुम गई। अगूंठी गुमने की जानकारी मिलते ही सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उनके काफिले को रोककर टार्च की रोशनी में खोजबीन की गई। समाचार के लिखे जाने तक अंगूठी मिली या नहीं इसकी अधिकृत जानकारी नहीं है।
गुरुद्वारा के सामने सभा के लिए रथ से उतरे से तो उन्हें अंगूठी कही गिरने का आभास हुआ

बता दें कि सीएम रमन शनिवार को दुर्ग शहर में में रोड शो के बाद भिलाई वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र के गौरवपथ पहुंचे थे। इसी दौरान वैशाली नगर गुरुद्वारा के सामने रोड शो समापन के दौरान उन्हें अंगूठी कही गिरने का आभास हुआ। सीएम ने जैसे ही अंगूठी गिरने की बात कही तो, सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। आनन-फानन में टार्च की रोशनी में अंगूठी की खोजबीन शुरू हुई। लगभग 10 मिनट तक उनकी उपस्थिति में खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर उनका काफिला रवाना हो गया। वहीं अंगूठी खोजने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस के जवान देर रात तक खोजते रहे।
#cgelection2018
हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन

बताया जाता है कि सीएम हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन कर रहे थे। संभवत: उसी दौरान गिरी हुई होगी। यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि स्वागत सत्कार और फुल माला पहनाने के दौरान भी फिसल कर गिर गई होगी।
टीआई को घटना की जानकारी नहीं
इस संबंध में सुपेला थाना से घटना की पुष्टि के लिए फोन लगाए जाने पर टीआई धर्मानंद शुक्ला ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो