scriptकांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के साथ जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, CM की करीबी तुलसी को मिली भिलाई शहर की कमान | Chhattisgarh Pradesh Congress Committee appointed district presidents | Patrika News

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के साथ जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, CM की करीबी तुलसी को मिली भिलाई शहर की कमान

locationभिलाईPublished: Mar 18, 2020 12:50:50 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के साथ ही सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। तुलसी साहू को नवगठित भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम अध्यक्ष के रूप में अब और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के साथ जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, सीएम की करीबी तुलसी को मिली भिलाई शहर की कमान

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के साथ जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, सीएम की करीबी तुलसी को मिली भिलाई शहर की कमान

भिलाई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (Chhattisgarh Pradesh Congress Committee) ने प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के साथ ही सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की वर्तमान अध्यक्ष तुलसी साहू को नवगठित भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम अध्यक्ष के रूप में अब और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनकी जगह भिलाई-तीन क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता निर्मल कोसरे अब दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व करेंगे। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस में आरएन वर्मा की जगह पूर्व उप महापौर गया पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने 30 दिसंबर 2019 को दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी से अलग कर स्वतंत्र भिलाई शहर जिला कांगे्रस कमेटी की घोषणा की थी। 25 वर्षों की मांग पूरी होने से कांग्रेसियों में काफी हर्ष था। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष को लेकर दावेदारों में होड़ भी शुरू हो गई थी। खेमेबाजी और मुनमुटाव की आशंका को देखते हुए किसी योग्य महिला कार्यकर्ता को ही प्रथम जिलाध्यक्ष बनाने की अटकलें लगाई जा रही थी। अंतत: संगठन नेे तुलसी को फिर यह जवाबदारी र्सौंपी।
सीएम के करीबी निर्मल को मिला धैर्य का फल
भिलाई तीन क्षेत्र के युवा व सक्रिय कार्यकर्ता निर्मल कोसरे फिलहाल प्रदेश कांग्रेस संगठन में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सह संयोजक हैं। वे 2008 में विधानसभा क्षेत्रों का हुए परिसमीन के बाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में आए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार थे, परंतु मौका नहीं मिला। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में फिर दावेदारी की, लेकिन गुरु रुद्र कुमार के यहां आ जाने से फिर वंचित रह गए। तब चर्चा भी थी कि संगठन में उन्हें महत्पूर्र्ण पद देने का आश्वासन दिया गया है।
वर्मा की जगह पटेल होंगे दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष
आरएन वर्मा की जगह अब पूर्व उप महापौर गया पटेल दुर्ग शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा के करीबी पटेल वरिष्ठ और अनुभवी नेेता माने जाते हैं। पहले भी संगठन में कई पदों पर रहे हैं।
प्रदेश संगठन में भी जिले को अहमियत
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जिले से चार लोगों को मौका मिला है। पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर उपाध्यक्ष होंगी। वहीं महासचिव के रूप में राजेंद्र साहू, जितेंद्र साहू और अरूण सिसोदिया शामिल किए गए हैं। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू ने बताया कि संगठन ने मुझे पुन: अवसर देते हुए नवगठित भिलाई शहर जिला कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मिल जुलकर संगठन को और मजबूत करेंगे।
दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन ने मुझ पर भरोसा जताते हुए मौका दिया है, इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हंू। उनकी मंशा पर खरा उतरने की कोशिा करूंगा। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा ऐसा मेरा प्रयास होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो