प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल अनुसुइया उइके का भिलाई से पुराना नाता रहा है। उनके राज्यपाल नियुक्त होने पर जी फाउंडेशन के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। फाउंडेशन से जुड़े मो. जावेद ने बताया कि ४ दिसंबर 2017 को जी फाउंडेशन के दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम में बीएसपी के पूर्व सीईओ भी शामिल हुए थे।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 10 अप्रैल 1957 को जन्मी अनुसुईया उइके का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। कॉलेज के समय से राजनीति में कदम रखने वाली अनुसुईया ने भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। 1985 में पहली बार विधायक बनी और 1988 में मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री भी रही। उइके राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। (Bhilai news)
नवनियुक्त राज्यपाल अनुसुईया उइके राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की आदिवासी महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विषय का अध्ययन किया था।
भाजपा के वरिष्ठ नेता बिश्व भूषण हरिचंदन को मंगलवार को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। करीब 80 वर्षीय हरिचंदन आंध्रप्रदेश के 23वें राज्यपाल बनेंगे। वे श्वस्रु नरसिम्हन की जगह लेंगे। हरिचंदन 1971 में जनसंघ से जुड़े थे और प्रदेश महासचिव बने। आपातकाल के दौरान वो जेल गए थे।