भिलाईPublished: Nov 20, 2022 01:17:43 pm
CG Desk
पुलिस को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में महादेव ऐप का पैनल शुरू होने की जानकारी मिली है। इस पैनल का संचालन करने वाला भिलाई वैशाली नगर का युवक है। इसके परिवार की रिश्तेदारी पाकिस्तान में है। इसमें 16 आरोपी पकड़ाए हैं। उनके कब्जे से 13 रजिस्टर और 11 डायरी मिली है, जिसमें करोड़ों रुपए का लेखाजोखा है। कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आए है।
महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा का गैरकानूनी कारोबार छत्तीसगढ़, महाराट्र पंजाब और दिल्ली तक ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में फैल रहा है। पुलिस को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में महादेव ऐप का पैनल शुरू होने की जानकारी मिली है। इस पैनल का संचालन करने वाला भिलाई वैशाली नगर का युवक है। इसके परिवार की रिश्तेदारी पाकिस्तान में है। इसकी तफ्तीश दुर्ग पुलिस और ईडी कर रही है। युवक ने वैशाली नगर से महादेव के पैनलिस्ट के रूप में शुरुआत की थी। वहीं से इसका कारोबार बढ़ाता गया।