scriptदूसरे कमरे में सो रहे थे माता-पिता, खेल-खेल में बच्चे ने छू लिया कूलर, करंट से मासूम की मौत | Child dies in Bhilai durg district due to cooler current | Patrika News

दूसरे कमरे में सो रहे थे माता-पिता, खेल-खेल में बच्चे ने छू लिया कूलर, करंट से मासूम की मौत

locationभिलाईPublished: Jun 07, 2020 12:53:04 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

12 वर्षीय बालक की कूलर से प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जब कूलर बंद हुआ तब परिजनों ने देखा बालक जमीन पर गिरा पड़ा था।

दूसरे कमरे में सो रहे थे माता-पिता, खेल-खेल में बच्चे ने छू लिया कूलर, करंट से मासूम की मौत

दूसरे कमरे में सो रहे थे माता-पिता, खेल-खेल में बच्चे ने छू लिया कूलर, करंट से मासूम की मौत

भिलाई. 12 वर्षीय बालक की कूलर से प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जब कूलर बंद हुआ तब परिजनों ने देखा बालक जमीन पर गिरा पड़ा था। परिजन तत्काल उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
खेल-खेल में कूलर को छू लिया
खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर 2.30 बजे खुर्सीपार की है। हर्ष कुमार (12 वर्ष) घर में ही एक कमरे में खेल रहा था। अंदर रखा कूलर भी चालू था। उसकी मां समेत परिवार के लोग घर के अंदर दूसरे कमरे में थे। हर्ष खेल रहा था, लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि कूलर में करंट सप्लाई हो रहा है। खेलने के दौरान उससे कूलर छू लिया। उसी में जाकर वह चिपक गया। जब कूलर बंद हुआ तब परिजन दूसरे कमरे से बाहर निकले। देखा तो हर्ष जमीन पर अचेत पड़ा हुआ था। उसे तत्काल आईएमआई अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। फिर उसे लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले गए परिजनों को डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।
आठ साल के बच्चे की मौत, तीन माह बाद दर्ज हुआ अपराध
दुर्ग में सड़क दुर्घटना में 8 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में घटना के तीन माह बाद धमधा पुलिस ने बोलेरो वाहन चालक सुखरीकला निवासी प्रदीप वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 15 मार्च 2020 की है। तब मृतक चंद्रिका साहू (8 वर्ष) खेल रहा था। इसी बीच प्रदीप वर्मा ने अपनी बोलेरों वाहन तेज रफ्तार कर रिवर्स लिया। चंद्रिका अनियंत्रित वाहन के पिछला ***** के नीचे आ गया। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत
धमधा निवासी कृष्ण कुमार (29 वर्ष ) क्रेशर का काम करता था। नंदिनी थाना पुलिस के मुताबिक बीती रात घर लौटते समये पथरिया चौक के पास एक वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो