scriptCM बनने के बाद आज पहली बार अपने गृहनगर आ रहे भूपेश, दुल्हन की तरह सजाया पाटन को | CM Bhupesh Baghel visit in Patan today | Patrika News

CM बनने के बाद आज पहली बार अपने गृहनगर आ रहे भूपेश, दुल्हन की तरह सजाया पाटन को

locationभिलाईPublished: Dec 24, 2018 09:51:54 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

पाटन के विधायक भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद 24 दिसंबर को पहली बार पाटन आ रहे हैं। पाटन की जनता उनका नागरिक अभिनंदन करेगी।

patrika

CM बनने के बाद आज पहली बार अपने गृहनगर आ रहे भूपेश, दुल्हन की तरह सजाया पाटन को

भिलाई /पाटन. पाटन के विधायक भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद 24 दिसंबर को पहली बार पाटन आ रहे हैं। पाटन की जनता उनका नागरिक अभिनंदन करेगी। पूरे पाटन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जिस रास्ते मे सीएम बघेल का रोड शो होगा उस रास्ते पर उनके स्वागत के लिए बड़े बड़े फ्लैक्स भी लगाया गया है।
जिला प्रशासन ने भी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सीएम की सभा दोपहर 2 बजे से मंडी प्रांगण में होगी। वे दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पाटन में रहेंगे। शाम 5.20 बजे पाटन से भिलाई-3 निवास आएंगे। वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री का काफिला अमलेश्वर पहुंचेगा। यहां से स्वागत सम्मान कर रैली निकलेगी।
रास्ते के ग्राम पंचायतों में स्वागत के साथ सीएम बघेल मंडी प्रांगण में सभा स्थल पहुंचेगे। सीएम की सभा स्थल का कांग्रेसियो व जिला के आला अधिकारियों ने निरिक्ष्ण किया। कलेक्टर उमेश अग्रवाल व एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने तैयारी का जायजा लिया। सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, जयश्री वर्मा, अशोक साहू, पाटन विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र साहू, मेहत्तर वर्मा, सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने ब्लॉक के आला अधिकारियों की बैठक भी ली। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। उन्होंने एसडीएम ज्योति पटेल को सभा स्थल की तैयारी को जल्द पूरा करने निर्देश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो