सीएम के 4 संतान है। जिसमें 3 बेटियां और एक बेटे है। 1985 से राजनीति में सक्रिय रहे बघेल का परिवार कम ही मौकों पर सामने आया है। हाल में उनके मुख्यमंत्री बनने पर उनकी बेटी का एक भावनात्मक संदेश सामने आया था। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले में हुआ था।
कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रमुख मुख्यमंत्री बघेल कुर्मी क्षत्रिय परिवार से हैं। बचपन से ही, उन्हें राजनीति में बहुत रुचि थी। इसलिए बड़े होकर उन्होंने राजनीति में ही अपना भविष्य तलाशा। भूपेश बघेल का राजनीतिक जीवन जितना दिलचस्प है उतना ही उनका पारिवारिक जीवन भी। भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत गुरु चंदूलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में की थी।