scriptघर में घुसकर डॉक्टर करने लगा महिला डॉक्टर से छेडख़ानी, शोर मचते ही हो गया बवाल | Complaint in police, to seduce woman doctor in Bhilai | Patrika News

घर में घुसकर डॉक्टर करने लगा महिला डॉक्टर से छेडख़ानी, शोर मचते ही हो गया बवाल

locationभिलाईPublished: Sep 04, 2019 04:17:29 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

जामुल के एक डॉक्टर ने महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ कर दी। महिला डॉक्टर (Doctor in Bhilai) की शिकायत पर महिला थाने में छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

घर में घुसकर डॉक्टर करने लगा महिला डॉक्टर से छेडख़ानी, शोर मचते ही हो गया बवाल

घर में घुसकर डॉक्टर करने लगा महिला डॉक्टर से छेडख़ानी, शोर मचते ही हो गया बवाल

भिलाई. जामुल के एक डॉक्टर ने महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ कर दी। महिला डॉक्टर की शिकायत पर महिला थाने में छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। महिला डॉक्टर के मुताबिक आरोपी डॉ. दीपक पनसारी ने उसके घर में जबरिया घुसकर छेड़छाड़ की। जब वह चिल्लाने लगी तो डॉक्टर मौके से भाग निकला।
Read more: किसान की खेत में लटकते मिली लाश, आत्महत्या से गांव में फैली सनसनी, कलेक्टर ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

फोन पर करता था परेशान
महिला थाने से मिली जानकारी के मुताबिक जामुल निवासी डॉ. दीपक पनसारी लंबे समय से पीडि़ता का पीछा कर रहा था। आरोपी डॉक्टर उसे अक्सर मोबाइल पर फोन कर परेशान करता था। इस पर महिला डॉक्टर ने एतराज भी किया था। इस बीच 5 जुलाई को आरोपी डॉक्टर मौका देखकर उसके घर पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला डॉक्टर ने मंगलवार को इसकी शिकायत पुलिस में की। महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फांसी लगाकर की आत्महत्या
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक रामनगर निवासी तोशन साहू ने सोमवार की शाम फांसी लगा ली। फंदे में लटकने के दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और फंदे से उतारकर तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो