भिलाईPublished: Dec 25, 2022 10:59:57 pm
Abdul Salam Salam
पार्क को प्रशासन ने किया सील,
भिलाई. संत रविदास नगर में रविवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कार्यक्रम रखा गया था। भाजपा के कार्यकर्ता इस स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने लेकर पहुंचे। इसका पार्षद व एमआईसी सदस्य मन्नान गफ्फार खान ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर यह कहते हुए विरोध किया, कि यहां के लोग इस पार्क में राजनीति हो यह नहीं चाहते। दुर्ग सांसद विजय बघेल और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया मौके पर पहुंचे।