scriptमंत्री के करीबियों को एल्डैमन बनाएं जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज, CM से शिकायत करेंगे विशेष समुदाय के लोग | Congress workers angry at making ministers close to aldermen | Patrika News

मंत्री के करीबियों को एल्डैमन बनाएं जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज, CM से शिकायत करेंगे विशेष समुदाय के लोग

locationभिलाईPublished: Nov 10, 2019 03:40:25 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

जामुल नगर पालिका में नियुक्त एल्डरमैन को लेकर कांग्रेसियों में ही आक्रोश है। उनका आरोप है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकताओं को छोड़कर चार ऐसे लोगों को ज्यादा तवज्जो दी गई है जो पार्टी के साथ धोखा करते रहे हैं।

मंत्री के करीबियों को एल्डैमन बनाएं जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज, CM से शिकायत करेंगे विशेष समुदाय के लोग

मंत्री के करीबियों को एल्डैमन बनाएं जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज, CM से शिकायत करेंगे विशेष समुदाय के लोग

भिलाई. जामुल नगर पालिका में नियुक्त एल्डरमैन को लेकर कांग्रेसियों (Chhattisgarh congres) में ही आक्रोश है। उनका आरोप है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकताओं को छोड़कर चार ऐसे लोगों को ज्यादा तवज्जो दी गई है जो पार्टी के साथ धोखा करते रहे हैं। पांच एल्डरमैन में से एक ही असल कांग्रेसी है। बताया गया कि सभी एल्डरमैन कैबिनेट (Minister Rudra Guru) मंत्री रूद्र गुरु के करीबी हैं। शासन ने हाल ही में जामुल नगर पालिका के लिए पांच एल्डरमैन की नियुक्ति की है। इनमें मन्नू यादव, हेमशंकर शर्मा, डॉ. अशोक वर्मा, द्रौपदी साहू और जीवन चंदेल शामिल हैं।
Read more: भाजपा में बवाल, प्रदेश संगठन के निर्णय के खिलाफ जिला अध्यक्षों ने खोला मोर्चा, चुनाव स्थगन पर गरमाई राजनीति …..

कांग्रेस कार्यकर्ता जीवन चंदेल को छोड़कर बाकी की नियुक्ति पर कार्यकर्ता ऐतराज जता रहे हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी इसकी शिकायत करने की बात कही है। इसके बाद से पार्टी में खलबली मची हुई है। इस विवाद के साथ ही पार्टी संगठन में गुटबाजी भी एकबार फिर उभर आई है। संगठन स्थानीय नेताओं और विधायक खेमे में बंटा हुआ है। कांग्रेस के ही कई कार्यकर्ता अपने विधायक को आयातित मानकर दूरी बनाए हुए हैं।
मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने भी उठाए सवाल
नगर पालिक निगम भिलाई में एल्डरमैन की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी व मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने सवाल उठाए हैं। पत्रवार्ता में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत करने का निर्णय लिया है। मुस्लिम समाज के अली हुसैन सिद्दिकी, शब्बू खान, जाकिर, जानिसॉर अख्तर का संयुक्त रूप से कहना है कि भिलाई निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति में अनुभवी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है।
मुस्लिम समाज से किसी को मौका नहीं दिया है। ऐसे लोगों को एल्डरमैन बनाया गया है, जिसे नगरीय निकाय और जिला संगठन में कार्य का अनुभव भी नहीं है। ब्लॉक कांगेस कमेटी जामुल अध्यक्ष करीम खान ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल का कहना था कि जो पार्टी में काम कर रहे हैं, उन्हें ही अवसर दिया जाए। नियुक्त सभी एल्डरमैन कांग्रेसी हैं। 50 साल से पार्टी के कार्यकर्ता हैं। यह सब अफवाह फैलाई जा रही है। जो चुनाव में साथ नहीं दिए उनकी बात थोड़ी मान लेंगे।
चार एल्डरमैन पर यह आरोप लगा रहे कांग्रेसी
मन्नू यादव – दो बार पार्षद चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों जनता ने नकार दिया।
हेमशंकर शर्मा- दो वर्ष पूर्व पार्टी के हाई कमान ने जिला उपाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया था।
डॉ. अशोक वर्मा – दो बार पार्षद का चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार हार मिली।
द्रौपदी साहू – एक बार पार्षद चुनाव लड़ी, लेकिन जनता का भरोसा नहीं जीत सकी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो