scriptपॉलीटिकल ड्रामा: भाजपा सांसद निवास घेराव में कांग्रेसियों का भेदभाव, एक के घर के सामने किया प्रदर्शन, दूसरे को छोड़ दिया | Congress workers demonstrated outside the Durg MP's house | Patrika News

पॉलीटिकल ड्रामा: भाजपा सांसद निवास घेराव में कांग्रेसियों का भेदभाव, एक के घर के सामने किया प्रदर्शन, दूसरे को छोड़ दिया

locationभिलाईPublished: Nov 24, 2019 04:52:18 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी धान खरीदी के मुद्दे पर सांसद निवास का घेराव करने में भेदभाव कर रहे हैं। कांग्रेस की सूची में राज्य सभा सांसद निवास का घेराव शामिल नहीं है। (Bhilai news)

पॉलीटिकल ड्रामा: भाजपा सांसद निवास घेराव में कांग्रेसियों का भेदभाव, एक के घर के सामने किया प्रदर्शन, दूसरे को छोड़ दिया

पॉलीटिकल ड्रामा: भाजपा सांसद निवास घेराव में कांग्रेसियों का भेदभाव, एक के घर के सामने किया प्रदर्शन, दूसरे को छोड़ दिया

भिलाई. दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी (Chhattisgarh congres) के पदाधिकारी धान खरीदी के मुद्दे पर सांसद (BJP MP) निवास का घेराव करने में भेदभाव कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के पदाधिकारियों और विधायकों को सांसदों के निवास या कार्यालय का घेराव कर केन्द्र सरकार से 25 सौ रुपए में छत्तीसगढ़ के कोटे की धान की खरीदी के लिए प्रधानमंत्री (PM Modi)को पत्र लिखने की मांग करने कहा है। निर्देश के मुताबिक शनिवार के बाद रविवार को भी प्रदर्शन किया।
दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद विजय बघेल के निवास के सामने ढोल-नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन किया। उन्हें ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर 1835 रुपए की दर से धान खरीदी के फैसले पर पुनर्विचार कर 2500 रुपए की दर से खरीदने की मांग की, लेकिन प्रदर्शनकारी भाजपा की राज्य सभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय के निवास पर नहीं पहुंचे। कांग्रेस की सूची में राज्य सभा सांसद निवास का घेराव शामिल नहीं है।
राज्य सभा सांसद का नहीं नाम शामिल
दुर्ग ग्रामीण और शहर जिला कांग्रेस कमेटी की 9 दिनों तक सांसद निवास घेराव करने की कार्ययोजना में राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय कानिवास शामिल ही नहीं है। कमेटी ने पहले दिन 23 नवंबर को भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ सांसद बघेल के निवास स्थान का घेराव करने का निर्णय लिया था। उसी निर्णय के मुताबिक दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरएन वर्मा, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और अन्य पदाधिकारियों ने नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
24 नवंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, 25 को अहिवारा, 26 को दुर्ग शहर, 27 को पाटन, 28 को वैशाली नगर, 29 को साजा, 30 को बेमेतरा और 1 दिसंबर को नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बघेल के निवास का घेराव करेंगे। दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी साहू ने बताया कि भाजपा के दोनों सांसदों के निवास का घेराव किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को सूचना नहीं पहुंच पाई थी। इस वजह से एक स्थान पर प्रदर्शन किया। राज्य सभा सांसद के निवास का भी घेराव किया जाएगा। दुर्ग शहर, साजा और बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद निवास का घेराव करेंगे।
पॉलीटिकल ड्रामा: भाजपा सांसद निवास घेराव में कांग्रेसियों का भेदभाव, एक के घर के सामने किया प्रदर्शन, दूसरे को छोड़ दिया
सांसद बघेल को सौंपे ज्ञापन में कहा-
केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार से यह कह दिया है कि धान का समर्थन मूल्य से अधिक की खरीदी पर इस बार केन्द्र सरकार राज्य का चावल केन्द्रीय पूल में नहीं लेगी। आप हमारे निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं। संसद में हमारे जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप जानते हैं कि धान का मूल्य 2500 रुपए मिलने से किसानों को कितनी राहत मिली है।केन्द्र सरकार की दर पर धान खरीदने से किसानों पर फिर से आर्थिक दबाव बढ़ेगा। यह प्रदेश के लिए अच्छी स्थिति नहीं है।
कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर सांसद ने ली चुटकी
शनिवार को घेराव पर सांसद बघेल ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौटंकी बाज सरकार चल रही है। कहीं कोई दिशा नहीं है। विकास ठप पड़ा है। अधिकारी, कर्मचारी, जनता सब परेशान हैं। धान की खरीदी शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। घोषणा पत्र में किए वादे कांग्रेस पूरा नहीं कर रही है, इसलिए जनता उसे नकार रही है। अपनी नाकामियां छुपाने सांसदों के निवास घेराव करने की नौटंकी कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो