scriptConstable sahdev suspended for involvement in Mahadev betting App | दुबई से फ़ोन में चल रहा छत्तीसगढ़ का सट्टा कारोबार, धंधे में शामिल कांस्टेबल को एसपी ने दी ये सजा | Patrika News

दुबई से फ़ोन में चल रहा छत्तीसगढ़ का सट्टा कारोबार, धंधे में शामिल कांस्टेबल को एसपी ने दी ये सजा

locationभिलाईPublished: Nov 12, 2022 05:57:14 pm

Submitted by:

CG Desk

Mahadev Betting App: शुरूआत में महादेव बुक सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में आईडी बेच रहे थे, जिसके जरिए सट्टा का पूरा खेल होता है। पहले इन सब ने अपने करीबी और विश्वास पात्र लोगों की ही आईडी बेच रहे थे। अब आईडी राज्य के बाहर ज्यादा बेची जा रही थी। ये 8 राज्यों और 9 देश में अपना नेटवर्क फैला चुके हैं। इसमें बॉलीवुड से जुड़े लोग भी शामिल हैं। इसलिए उन्हें सेलिब्रेशन के लिए दुबई बुलाया गया था।

पुलिस और पत्रकारों के मिलीभगत से चल रहा था महादेव सट्‌टा का पूरा खेल ! कॉन्स्टेबल सस्पेंड... जल्द सामने आएंगे चौकाने वाले राज

Mahadev Betting App: छत्तीसगढ़ सहित भारत के कई राज्यों में महादेव एप के जरिए सट्टा का रैकेट चलाकर करोड़ों का व्यापार करने वाले गिरोह के कई सदस्य अब पुलिस के हाथ लग रहे है। रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ जिले से पहले भी गिरफ़्तारी की जा चुकी है। शनिवार को दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग में मार्च 2022 में महादेव आईडी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। अब एसपी अभिषेक पल्लव ने खुलासा करते थे कॉन्स्टेबल सहदेव को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप में संलिप्त बताकर सस्पेंड कर दिया है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.