scriptलॉकडाउन और महामारी के दौर से निपटने महिलाओं ने बनाया अनोखा अनाज बैंक, अपनी बचत के पैसों से कर रही जरूरतमंदों की मदद | corona lockdown: Women made unique grain bank in Durg District | Patrika News

लॉकडाउन और महामारी के दौर से निपटने महिलाओं ने बनाया अनोखा अनाज बैंक, अपनी बचत के पैसों से कर रही जरूरतमंदों की मदद

locationभिलाईPublished: Apr 04, 2020 05:01:42 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में जरूरतमंदों की मदद के लिए दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक की महिलाएं सामने आई हैं। वह अपनी बचत की राशि से जरूरतमंदों की मदद कर रही है। (Corona lockdown in chhattisgarh )

लॉकडाउन और महामारी के दौर से निपटने महिलाओं ने बनाया अनोखा अनाज बैंक, अपनी बचत के पैसों से कर रही जरूरतमंदों की मदद

लॉकडाउन और महामारी के दौर से निपटने महिलाओं ने बनाया अनोखा अनाज बैंक, अपनी बचत के पैसों से कर रही जरूरतमंदों की मदद

भिलाई. कोरोना वायरस के संक्रमण (Covid-19) के दौर में जरूरतमंदों की मदद के लिए दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक की महिलाएं सामने आई हैं। वह अपनी बचत की राशि से जरूरतमंदों की मदद कर रही है। उन्हें राशन उपलब्ध करा रही हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए धमधा ब्लाक में अनाज बैंक के रूप में अभिनव प्रयोग किया गया है। यहां 1000 से अधिक ईंट भट्टे के मजदूर फंसे हुए हैं। इनके लिए राशन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इनके लिए राशन की व्यवस्था करने अनाज बैंक बनाया गया। एसडीएम दिव्या वैष्णव ने बताया कि तहसीलदार सोनकर के सुझाव पर अनाज बैंक बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सेवाभावी नागरिकों व्यवसायियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों की मदद ली गई। इसमें सेवाभावी नागरिक भी आगे आए और 6 क्विंटल से अधिक चावल तथा पर्याप्त राशन सामग्री सब्जियां आदि एकत्रित की गई।
बचत की राशि लगा दी महिलाओं ने
आपदा के इस दौर में महिलाओं ने अपनी पूरी बचत राशि लगा दी। आरोग्य सेवा समिति भिलाई के वार्ड 12 की रहने वाली इन महिलाओं ने कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी की जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए यह पहल की। इनमें से अनेक महिलाओं के पति लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। कई महिलाएं अपने घर में पति के ना होने से स्वयं घर का संचालन कर रही है। इस तरह की महिलाओं की सहायता करने के लिए आरोग्य समिति की महिलाएं संतोषी वर्मा एवं फूलबाई वर्मा आगे आई। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं के परिवारों के लिए 15 दिनों का राशन उपलब्ध कराया।
रानीतराई में नि: शुल्क सब्जी का वितरण
ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवा का अच्छा कार्य हो रहा है। कुछ गांवों में सब्जियों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। रानीतराई में सरपंच निर्मल जैन की पहल से सब्जी विक्रेताओं ने नि:शुल्क सब्जी का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों द्वारा जरूरतमंद लोगों का चिन्हांकन किया गया है और उन्हें राशन एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
ग्रामीणों ने संकट में फंसे लोगों को कराया भोजन
उतई में कोरोना वायरस संकमण से बचने लॉकडाउन के चलते भोजन का संकट झेल रहे लोगों की मदद ग्राम डुन्डेरा के किराना व्यापारी और ग्रामीणों ने की। इनमें एल्डरमैन तरुण बंजारे, रमेश साहू, नोहर साहू, फनेश साहू, कौशल साहू, होरीलाल देवांगन, माखन साहू, भूषण यादव, विनोद साहू, फगुवा साहू, अमलेश सिंह, निर्मल धनकर, डोमन देवांगन, रेमन चंद्राकर, जेठू पटेल उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो