scriptनिगम बांटेगा ऐसा डस्टबीन जिसमें सिर्फ कचरा ही रख सकेंगे, पढ़ें खबर | Corporation will distribute dustbin in which only garbage can kept | Patrika News

निगम बांटेगा ऐसा डस्टबीन जिसमें सिर्फ कचरा ही रख सकेंगे, पढ़ें खबर

locationभिलाईPublished: Dec 08, 2017 03:43:44 pm

डस्टबीन का उपयोग केवल अब कचरे को एकत्र करने का ही काम आएगा। क्योंकि डस्टबीन के चारों तरफ छोटे-छोटे छेद है।

Clean india mission, Swachha Bharat, Dustbin, Bhilai corporation,
भिलाई. डस्टबीन का उपयोग केवल अब कचरे को एकत्र करने का ही काम आएगा। क्योंकि डस्टबीन के चारों तरफ छोटे-छोटे छेद है। छेद वाले डस्टबीन अन्य कार्य के लिए काम ही नहीं आएगा। शासन ने डस्टबीन के दुरुपयोग को रोकने के लिए निर्माता कंपनी से इस तरह से डिजाइन करवाया है। ताकि लोग बाथरूम में बाल्टी के रूप में इस्तेमाल नहीं कर पाए। इस डस्टबीन का घर में किसी तरह का सामान भी नहीं रख पाएंगे। इससे पहले भी निगम प्रशासन ने डस्टबीन का वितरण किया था। तब लोगों ने डस्टबीन का कचरे के अलावा अन्य कामों जैसे पानी भरने और घरेलु सूखी सामग्रियों को रखने की शिकायत सामने आई थी।
पहली खेप में पहुंचा 10 हजार डस्टबीन
नगर पालिक निगम भिलाई ने राज्य शहरी विकास अभिकरण से मिशन क्लीन सिटी के तहत २.७५ लाख डस्टबीन की डिमांड की है। इसमें शहरी विकास अभिकरण ने १० हजार डस्टबीन भेजा है। जिसमें ५ हजार नीला और ५ हजार हरे रंग का डस्टबीन है। इसे निगम प्रशासन ने शहर के ७० वार्ड के १.३५ लाख घरों से बांटेगी। लोगों को सूखा और गीला कचरा एकत्र करने के लिए अपील करेगा। इसमें से लगभग ६० हजार डस्टबीन बीएसपी प्रबंधन को दिया जाएगा। बीएसपी पं्रबंधन इसे टाउनशिप क्षेत्र के आवासों में वितरण करेगी। सभी से यूजर्स चार्ज वसूल किया जाएगा।
नीला डस्टबीन ये काम आएगा
नीले रंग का डस्टबीन केवल सूखा कचरा एकत्र करने का काम आएगा। इसमें रद्दी कागज, गत्ता, लोहा, कांच का टुकड़ा, कपड़ा, प्लास्टिक, धातुओं के टुकड़े, कार्ड बोर्ड, रबड़, पालीथिन, चमड़े के सामान एकत्र किया जाना है। सुबह स्वच्छता मित्र को देना है। स्वच्छता मित्र प्राथमिक सेंटर में सूखा कचरे को डंप करेगा। स्व सहायता समूह की महिलाएं एकत्रित कचरे की छंटाई करेगी। फिर सूखा कचरे को रिसाईकल किया जाएगा।
हरे रंग के डस्टबीन में सिर्फ गीला कचरा
हरे रंग के डस्टबीन में गीला कचरे को एकत्र के लिए है। इसमें एकत्रित गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी। हरे रंग के डस्टबीन का इस्तेमाल, फलों व सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, अंडे के छिलके, मटन चिकन के अपशिष्ठ और पेड़ पौधों की पत्तियों को रखा जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो